dharma sangrah
✕

विदेशी भाषा में सुनहरा करियर

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (19:18 IST)
ND
किसी भी भाषा का पुख्ता ज्ञान आपकी सफलता में सहायक होता है। अब वह पुरानी बात हो गई जब केवल हिन्दी या अंग्रेजी भाषा में ही करियर बनाया जाता था। अब विदेशी भाषा के बढ़ते बाजार के कारण विदेशी भाषा में करियर की कई संभावनाएँ हैं।

विदेशी भाषा में करियर बनाने का अपना ही मजा और आकर्षण है। इसमें वे लोग ही आगे आते हैं जो भाषा पर अच्छी पकड़ रखते हैं और इससे उनका भावनात्मक लगाव भी होता है।

विदेशी भाषा के जानकार टूर ऑपरेटर, व्याख्याकार से लेकर अनुवादक के रूप में अपना करियर शुरू कर सकते हैं। विदेशी भाषा जानने से आप उस देश की संस्कृति, रहन-सहन से भी परिजित होते हैं। आपको मौका मिलता है उस देश के बारे में जानने का। इसके अलावा इस क्षेत्र में आकर्षक वेतन भी है।

कौन सी विदेशी भाषा चुनें- विदेशी भाषा जानने वालों की खासी माँग है। जर्मन, चाइनीस, स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी भाषाओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छी माँग है। आप इनमें से कोई एक भाषा चुनकर उसमें डिप्लोमा या डिग्री ले सकते हैं। वैसे बीते कुछ वर्षों में जर्मन, चाइनीस और फ्रेंच भाषा सीखने में युवाओं ने खासी रुचि दिखाई है।
  किसी भी भाषा का पुख्ता ज्ञान आपकी सफलता में सहायक होता है। अब वह पुरानी बात हो गई जब केवल हिन्दी या अंग्रेजी भाषा में ही करियर बनाया जाता था। अब विदेशी भाषा के बढ़ते बाजार के कारण विदेशी भाषा में करियर की कई संभावनाएँ हैं।      


कहाँ से करें कोर्स- देश के लगभग सभी नामी विश्वविद्यालयों में भाषा विज्ञान के पाठ्‍यक्रम उपलब्ध हैं। कुछ विश्वविद्यालयों के नाम नीचे दिए जा रहे हैं।

अलीगढ़ विश्वविद्यालय, अलीगढ़
कोर्स- संस्कृत, उर्दू, अरबी, परशियन भाषा में डिप्लोमा और डिग्री

एलियांस फ्रेंचाइस, नई दिल्ली
कोर्स- फ्रेंच भाषा और फ्रेंच कल्चर में डिप्लोमा और डिग्र ी

बाबा साहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय, औरंगाबाद
कोर्स- डिप्लोमा इन चाइनी स

पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला
कोर्स- डिप्लोमा एंड सर्टिफिकेट इन चाइनी स

उत्कल विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर
कोर्स- डिप्लोमा इन चाइनी स

जापानीस कल्चर एंड इंफार्मेशन सेंटर
एम्बेसी ऑफ जापान, नई दिल्ली
कोर्स- डिप्लोमा इन जापानी स

दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली
सर्टिफिकेट इन चाइनीस एंड जापानीस स्टडी

लेखक के बारे में
शराफत खान
सहायक संपादक, वेबदुनिया.... और पढ़ें
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट