Hanuman Chalisa

टफेल का बढ़ता दायरा

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 28 नवंबर 2008 (17:39 IST)
ND
टफेल (टेस्ट ऑफ इंग्लिश एज एन फॉरेन लैंग्वेज) अब सिर्फ अमेरिका में अध्ययन के लिए ही नहीं बल्कि अन्य कई विदेशी यूनिवर्सिटियों में प्रवेश के लिए भी अनिवार्य है।

हावर्ड, ऑक्सफोर्ड, मैकगिल, ईटीएच ज्यूरिश, ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर सहित लगभग छह हजार यूनिवर्सिटी में टफेल को मान्यता है।

इंटरनेट बेस्ड टेस्ट के अंतर्गत टफेल में चार सेक्शन होते हैं।

रीडिंग- रीडिंग सेक्शन में 3 से 5 लंबे पैसेज और इन पर आधारित प्रश्न दिए जाते हैं। ये पैसेज अंडरग्रेजुएट सिलेबस से लिए जाते हैं और इसमें देखा जाता है कि स्टूडेंट्‍स टॉपिक, पैसेज आइडिया, वॉकेब्स और अन्य पहलूओं पर कितना सक्षम है।

लिस्निंग- इस सेक्शन के अंतर्गत स्टूडेंट छह पैसेज को बड़े गौर से सुनता है। इस सेक्शन में चार एकेडमिक पैसेज के साथ दो स्टूडेंट्‍स के बीच बातचीत होती है। लिस्निंग सेक्शन में स्टूडेंट को पैसेज के आइडिया, डिटेल, पर ध्यान देना जरूरी है।

स्पीकिंग- इस सेक्शन के अंतर्गत छह टास्क दिए जाते हैं, जिसमें दो टास्क स्वतंत्र रूप से करने होते हैं, जबकि टास्क सामूहिक होते हैं। इसमें स्टूडेंट्स एक पैसेज पढ़ता है और दूसरा पैसेज सुनता है और फिर दोनों में संबंध बताते हुए उसकी व्याख्या करता है।

राइटिंग- राइटिंग सेक्शन में दो टास्क दिए जाते हैं। इसमें एक टास्क स्वतंत्र रूप से तथा दूसरा सामूहिक रूप से करना होता है। इसमें स्टूडेंट्‍स एक पैसेज पढ़ता है और दूसरा पैसेज सुनता है। फिर दोनों पैसेज में संबंध बताते हुए अपने विचार लिखता है।

इंटरनेट बेस्ड टेस्ट में समय सीमा और प्रश्नों की संख्या निम्नलिखित है।
टास्क आईबीटी समय सीमा
रीडिंग 3 पैसेज और 39 प्रश्न 60 मिनट
लिस्निंग 6 पैसेज और 34 प्रश्न 50 मिनट
स्पीकिंग 6 टास्क और 6 प्रश्न 20 मिनट
राइटिंग 2 टास्क और 2 प्रश्न 55 मिनट

Show comments

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट