Daily Horoscope
✕

यदि नहीं जानते हैं भविष्य में क्‍या करना है, तो तनावग्रस्‍त नहीं हों, पूरा जीवन है राह बनाने के लिए - ऐश्‍वर्या उपाध्याय

Updated: सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (19:58 IST)
जीवन में सभी उचांईयों पर पहुंचना चाहते हैं, कोई जल्‍दी पहुंचता है तो कई देर से। और इसी बीच जो वक्‍त होता है वह आपके धैर्य की परीक्षा लेता है। लेकिन ''यदि आप नहीं जानते कि आप फ्यूचर में क्‍या करना चाहते हैं तो तनावग्रस्‍त नहीं हों...आपके पास पूरा जीवन है अपनी राह बनाने के लिए'' ऐश्‍वर्या उपाध्याय ने चर्चा के दौरान कहा। इंदौर की रहने वाली ऐश्वर्या उपाध्याय को हेलेनिक यूनिवर्सिटी, ग्रीस से मास्टर डिग्री के लिए स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। वह इंदौर सेंट्रल स्कूल और इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग की छात्रा भी रह चुकी हैं। ऐश्वर्या वरुण शर्मा (मेलबर्न) को इंटरनेशनल हेलेनिक यूनिवर्सिटी, ग्रीस द्वारा IMT से स्कालरशिप से सम्मानित किया गया है। हेलेनिक यूनिवर्सिटी, ग्रीस में इमर्सिव टेक्नोलॉजीज - एआर और वीआर, इनोवेशन इन एजुकेशन, ट्रेनिंग और गेम डिजाइन में अपना रिमोट एमएससी स्टडी शुरू कर रही है।


मेलबर्न में कार्यरत ऐश्वर्या ने बताया कि,''हेलेनिक यूनिवर्सिटी से एमएस (मास्टर डिग्री) के लिए अध्ययन करना वास्तव में मेरे लिए बहुत मायने रखता है कि, ''मुझे दुनिया के सबसे सम्मानित विश्वविद्यालयों में से एक हेलेनिक यूनिवर्सिटी, ग्रीस में 100% स्कॉलरशिप का मौका मिला है।मुझे आशा है कि एक दिन मैं अपने देश भारत आने पर भारतीय स्कूलों (विशेषकर सरकारी स्कूलों) में उपयोगी योगदान प्रदान करूँगी।''

ऐश्वर्या वरुण शर्मा (उपाध्‍याय) ने UK की विश्व प्रसिद्ध - केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के लिए मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में नयी जॉब ज्वाइन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। UK और ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी Boxhill University के द्वारा OET नामक परीक्षा का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा डॉक्‍टर्स, स्‍पेशलिस्‍ट और नर्स की मेडिकल एंट्रेंस एग्ज़ाम होती है जिसमें उनकी अंग्रेजी पढ़ने और समझने की योग्यता भाँपी जाती है।ऐश्वर्या 4 देशों - ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका और साउथ अफ़्रीका का लर्निंग और ट्रेनिंग डिपार्टमेंट सम्भालेंगी। ऐश्वर्या की मुख्य जिम्मेदारी सभी डॉक्टर्स, स्‍पेशलिस्‍ट और नर्स की मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए कोर्स और पेपर बनाना होंगे। साथ ही साथ एग्जाम पेपर कैसे जाँचने है इसकी भी ट्रेनिंग देगी एग्जाम चेकर को।

भारत में भी OET के सेंटर मौजूद है - अहमदाबाद, बैंगलोर, चेन्नई, गुड़गांव, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और तिरूअनंतपुरम। ऐश्वर्या देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की पत्रकारिता की छात्रा है और क़ॉग्निज़ेंट कम्पनी में चयनित हो कर पहले भी शहर का नाम रोशन कर चुकी है। ऐश्वर्या पिछले ३ वर्षों से मेल्बर्न, ऑस्ट्रेलिया में रह रही है और अपने निरंतर प्रयत्नो से सफलता की तरफ कार्यरत है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख