dharma sangrah

जनवरी की 10 प्रमुख घटनाएं...

Updated: सोमवार, 28 दिसंबर 2020 (18:57 IST)
1. CDS जनरल बिपिन रावत ने संभाला पदभार
1 जनवरी : वर्ष 2020 की शुरुआत में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस (CDS) जनरल बिपिन रावत ने पदभार संभाला। उन्होंने कहा- देश की सेना राजनीति से दूर रहती है। 
 
2. जनरल मनोज मुकुंद नरवणे बने सेना प्रमुख
3 जनवरी : नए साल की शुरुआत में देश को सेनाध्यक्ष के रूप में जनरल मनोज मुकुंद नरवणे मिले। उन्होंने कहा- हमले से पहले 100 बार सोचेंगे आतंकवादी। 
 
3. कोरोना को लेकर पूरी दुनिया में अलर्ट
18 जनवरी : China से आई रहस्यमय बीमारी के बाद बाद भारत समेत पूरी दुनिया में अलर्ट। 
 
4. जेपी नड्डा बने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष
20 जनवरी : जेपी नड्डा भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। नड्‍डा का चुनाव निर्विरोध हुआ।
 
5. सऊदी अरब में भारतीय नर्स कोरोना वायरस से पीड़ित
24 जनवरी : सऊदी अरब में भारतीय नर्स कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई। 
 
6. दिल्ली चुनाव को लेकर कपिल मिश्रा का विवादित बयान
24 जनवरी : आम आदमी के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला है। इस दिन दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान हुआ। 
 
7. CAA प्रदर्शन पर भाजपा अध्यक्ष का विवादित बयान
29 जनवरी : CAA के खिलाफ शाहीन बाग में जारी प्रदर्शन के बीच BJP अध्यक्ष जेपी नड्‍डा ने विवादित बयान देते हुए कहा कि भीषण ठंड में कोई मर क्यों नहीं रहा?
 
8. जेटली, सुषमा, फर्नांडीस को मरणोपरांत पद्‍म विभूषण
26 जनवरी : पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली, सुषमा स्वराज एवं जॉर्ज फर्नांडीज मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित। मनोहर पर्रिकर को मिला पद्म भूषण।

9. वुहान में फंसे सैकड़ों भारतीय
28 जनवरी : वुहान में फंसे सैकड़ों भारतीय, मोदी सरकार उठा सकती है बड़ा कदम
 
10. भारत में कोरोना की दस्तक
30 जनवरी : कोरोना वायरस की भारत में दस्तक। केरल में मिला पहला पॉजिटिव मरीज।

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

योगी सरकार की 'यात्री राहत योजना' बनी पीड़ितों का आर्थिक सहारा, बस हादसे में मौत पर ₹7.50 लाख तक की मदद

गंगा एक्सप्रेसवे अब पहुंचेगा हरिद्वार तक! ₹10,761 करोड़ से होगा विस्तार, प्रयागराज से हरिद्वार की कनेक्टिविटी होगी आसान

अगला लेख