Daily Horoscope

डोनाल्ड ट्रंप को महाभियोग की चुनौती पेश करने वाला साल रहा 2019

Updated: शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (18:14 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए वर्ष 2019 एक ओर जहां घरेलू मामलों में महाभियोग जैसी कार्रवाई की चुनौतियां खड़ी करने वाला रहा, वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आईएस के खिलाफ अभियान में और एक नए व्यापार समझौते के रूप में उन्हें 2 बड़ी सफलताएं भी मिलीं।

दरअसल, इसी साल अमेरिकी कमांडो के एक अभियान में इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह का सरगना अबू बक्र अल बगदादी मारा गया। वहीं अमेरिका ने कनाडा और मैक्सिको के साथ एक नया व्यापार समझौता भी किया।

अफगानिस्तान में युद्ध खत्म करने की दिशा में वॉशिंगटन ने तालिबान को वार्ता के लिए आमंत्रित किया लेकिन बाद में वार्ता के समाप्त होने की घोषणा कर दी और आखिरकार इसे पुन:बहाल कर दिया।

उत्तर कोरिया के मामले में, जहां ट्रंप को एक ऐतिहासिक समझौते की मध्यस्थता करने की आशा थी, वहां के शासक किम जोंग उनके साथ एक बहुप्रतीक्षित शिखर बैठक गतिरोध के साथ खत्म हुई।

बाद में ट्रंप ने आनन-फानन में नई बैठक का इंतजाम किया लेकिन साल के अंत में उत्तर कोरिया ने रॉकटों का परीक्षण कर धमकी दी कि यदि अमेरिका ने रियायतों की पेशकश नहीं तो खास तरह का क्रिसमस का उपहार दिया जाएगा।

वहीं वेनेजुएला में ट्रंप को सफलता नहीं मिल पाई, जहां विपक्ष को अमेरिकी समर्थन के बावजूद वामपंथी नेता निकोलस मादुरो सत्ता में लौट आए।

चीन के साथ चल रहे व्यापार युद्ध में साल के अंत में तनाव कुछ कम हुआ जब एक छोटे समझौते के तहत ट्रंप ने कुछ शुल्क हटाने की घोषणा की, जिसके एवज में बीजिंग ने और अधिक अमेरिकी वस्तुएं खरीदने का संकल्प लिया, लेकिन विश्व की 2 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तकरार अब भी कायम है।

ट्रंप द्वारा सीरिया से अमेरिकी सैनिकों को हटाने का आदेश दिए जाने की उनके रिपब्लिकन सहयोगियों ने आलोचना की। दरअसल उनकी इस घोषणा ने तुर्की के लिए कुर्द लड़ाकों पर हमले का मार्ग प्रशस्त कर दिया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख