Daily Horoscope
✕

कैसे करें Financial Planning, दिवाली से पहले जाने पैसे बढ़ाने के 6 खास टिप्स

Updated: शनिवार, 19 अक्टूबर 2019 (18:26 IST)
दिवाली धन का त्योहार है। वैसे तो हर व्यक्ति इस त्योहार के लिए पहले से प्लानिंग करता है और नई-नई वस्तुएं खरीदने में जमकर खर्च करता है। बहरहाल हम आपके पैसे खर्च करने की नहीं, पैसे को बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं ताकि आपके जीवन में खुशियों का दीपक हमेशा जगमगाता रहे। आइए जानते हैं कैसे करें Financial Planning ताकि आपका पैसा समय के साथ-साथ बढ़ता रहे... 
 
लांग टर्म के लिए करें निवेश : अकसर लोग जल्द पैसा कमाने के चक्कर में शॉर्ट टर्म निवेश करते हैं लेकिन कई बार उन्हें उतना रिटर्न नहीं मिल पाता, जितना वो एक्सपेक्ट करते हैं। आम आदमी के पास न तो ज्यादा पैसा होता है और ना समय ऐसे में उन्हें वित्त विशेषज्ञ की सलाह से आवश्यकतानुसार लांग टर्म में निवेश करना चाहिए। आपका निवेश जितने लंबे समय के लिए होगा, नुकसान की संभावनाएं उतनी ही कम होंगी और फायदा भी ज्यादा होगा।
 
ALSO READ: फेस्टिव सीजन में होगा बड़ा फायदा, इस तरह प्लान करें अपनी शॉपिंग
ज्यादा जोखिम लेने से बचें : ऐसा कहा जाता है 'मोर रिस्क मोर गेन', यह उक्ति वित्त जगत में आम है। कई लोग ज्यादा लालच के चक्कर में ज्यादा ही रिस्क लेते हैं। ऐसे में उन्हें ज्यादा नुकसान भी हो जाता है। बहरहाल निवेश करते समय जरूरत से ज्यादा रिस्क लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। सामान्य रिस्क लेकर भी आप अपने धन को बढ़ा सकते हैं। इसमें आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा और नुकसान होता भी है तो उतना ही होगा जिसे आप वहन कर सकें।
 
लक्ष्य बनाकर करें निवेश : निवेश करते समय आपको पता होना चाहिए कि आप प्राप्त रिटर्न को कब और कहां खर्च करना चाहते हैं। उसी के अनुरूप प्लानिंग बनाएं। मसलन आप ड्रीम होम, बच्चों की शिक्षा, बच्चों की शादी आदि को प्लान कर निवेश करते हैं तो आपको फायदा होगा।
 
इक्विटी ही नहीं, डेब्ट फंड से भी मिलता है बेहतर रिटर्न : आमतौर पर यह धारणा है कि इक्विटी फंड में पैसा लगाने से ही बेहतर रिटर्न मिलता है। यह बात कुछ हद तक सभी भी है लेकिन डेब्ट फंड भी कई बार बेहतर रिटर्न दे देते हैं। अगर आप शेयर बाजार से पूरी तरह वाकिफ नहीं है तो वहां सीधे निवेश करने के बजाए म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं। अगर कुछ ही दिनों के लिए आपको निवेश करना है तो डेब्ट फंड्स बुरे नहीं हैं। इसमें आपको रिटर्न कम मिलता है लेकिन बाजार की उठापटक का इस पर ज्यादा असर नहीं होता।
 
सही समय पर आंखें खोलकर करें निवेश : अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो उसे संयम के साथ प्लान करें। यह सामान खरीदने जितना सरल नहीं है। बहरहाल आपका मकसद टैक्स सेविंग हो या ज्यादा लाभ कमाना। सही प्लानिंग के साथ निवेश करें ताकि आप और आपके परिवार को इसका लाभ मिल सके और आपको आर्थिक रूप से समस्याओं का सामना भी नहीं करना पड़े।
 
वर्सेटाइल हो निवेश : बेहतर प्लानिंग के लिए आप अपने फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। फाइनेंशियल प्लानर एक आर्थिक डॉक्टर की तरह होता है उससे कुछ छुपाएं नहीं। उसकी सही सलाह से आपको फायदा ही होगा। आप न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत होंगे बल्कि आपका पोर्टफोलियो भी वर्सेटाइल होगा। 
 
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें
Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख