1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2018
  4. The topic of beer made in Russia these days

FIFA WC 2018: रूस में फी‍फा वर्ल्ड कप ने बढ़ाई बीयर की खपत

Fifa World Cup 18
रूस में फीफा विश्व कप का नशा हर किसी पर छाया हुआ है, इसका सिद्धा असर रूस के पब और बार्स में साफ तौर पर दिखने को मिल रहा है। रूस में खेले जा रहे मौजूदा विश्व कप कि वजह से यहा पर बीयर की खपत अधिक हो रही है। वहीं बीयर की कम सप्‍लाई के कारण तमाम पब, रेस्‍टोरेंट और बार प्रभावित हो रहे हैं।

 
 
ईएसपीएन की खबर के मुताबिक, मध्‍य मॉस्‍को के एक वेटर ने कहा, कि हमने ये कभी नही नहीं सोचा था कि उन्‍हें सिर्फ बीयर चाहिए। बीयर की बढ़ती मांग के कारण उनके रेस्‍टोरेंट में इसकी किल्‍लत हो गई है और आम दिनों की अपेक्षा सप्‍लाई में काफी देरी हो रही है। बीयर की सप्‍लाई करीब 24 घंटे की देरी से हो रही है, शायद यह सब गर्मी और फुटबॉल के खुमार का असर है।
 
सच कहा जाए पिछले कुछ सालों में रूस में टैक्‍स में बढ़ोतरी और सख्‍त कानून की वजह से बीयर की खपत में कमी आई है। ऐसे में रेस्टोरेंट मालिकों को यह अंदाजा नहीं था कि वर्ल्‍ड कप के दौरान इसकी खपत में बढ़ोतरी होगी। कासबर्ग की रूसी इकाई बाल्टिका ने कहा फीफा विश्व कप के दौरान सप्लाई प्रभावित होने का बड़ा खतरा है, लेकिन इससे हमारा बिजनेस बिलकुल प्रभावित नहीं होगा।
 
हालांकि कुछ ने बीयर की सप्‍लाई के सुधरने की बात कही है, जबकि कुछ ने खुद को इस मामले से अलग रखा है। वैसे सच यह है कि शानदार फुटबॉल के अलावा रूस में इन दिनों बीयर भी जबरदस्‍त चर्चा का विषय बनी हुई है।
अगला लेख
FIFA WC 2018 : स्वीडन के खिलाफ 'करो या मरो' के मैच में उतरेगी जर्मनी