ramcharitmanas
✕

ऐसे मिली रूस को फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी, लगाया पूरा जोर

Updated: बुधवार, 30 मई 2018 (17:25 IST)
फीफा 2018 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने का मौका इस बार रूस को मिला है। रूस ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की बोली प्रक्रिया में 3 अन्य यूरोपीय दावेदारों को पीछे छोड़ यह मेजबानी प्राप्त की है। रूस इस प्रतियोगिता की मेजबानी प्रथम बार कर रहा है। फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए इंग्लैंड, रूस और स्पेन/पुर्तगाल में जबरदस्त मुकाबला था।

 
रूस को वर्ल्ड कप की मेजबानी प्राप्त करने के लिए वोटिंग प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है और यह वोटिंग प्रक्रिया जब तक चलती रहती है, जब तक कि किसी एक उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिल जाता। मेजबानी पाने के लिए कम से कम 12 वोट मिलना आवश्यक रहता है।
 
वोटिंग प्रक्रिया के पहले दौर में इंग्लैंड को 2, नीदरलैंड्स को 4, पुर्तगाल को 7 और रूस को 9 वोट मिले थे। दूसरे दौर में इंग्लैंड इस प्रक्रिया से बाहर हो गया। अब रेस में सिर्फ 3 ही देश बचे थे। दूसरे दौर की वोटिंग में नीदरलैंड्स को 2, पुर्तगाल को 7 वोट मिले। रूस ने इस दौर में 13 मत हासिल करके फीफा 2018 की मेजबानी अपने नाम कर ली।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख