dharma sangrah

एक कुत्ते की एहसानमंद है फ़ुटबॉल की दुनिया, खोज निकाला था चोरी हुआ फीफा विश्वकप

Updated: शुक्रवार, 8 जून 2018 (18:44 IST)
लंदन। फुटबॉल विश्वकप से जुड़ा हुआ बेहद दिलचस्प किस्सा, लेकिन दुखांत के साथ। हुआ यूं कि 1966 में होने वाला विश्वकप चार महीने पहले चोरी हो गया। इस खबर से हड़कंप मच गया और इसे तत्परता से ढूंढा जाने लगा। लाख कोशिशों के बाद भी लंदन पुलिस इसे ढूंढ नहीं पायी। 
फिर एक दिन डेव अपने कुत्ते पिकल को घुमाने ले गया। तभी पिकल अपने पड़ोसी की कार के चारों ओर घूमने लगा। कुत्ते के मालिक को कोतूहूल हुआ कि यह क्यों कार के चारों ओर चक्कर लगा रहा है। पास ही में एक अखबार से लिपटी चीज मिली। अखबार को खोला तो वह कुछ और नहीं फीफा विश्वकप थी। पिकल के इस काम ने उसे रातों रात ख्याति दिला दी। 
 
विश्वकप खोजने के लिए और देश की साख बचाने के लिए पिकल को पुरुस्कृत भी किया गया। उसे प्राइज मनी के साथ जीवन भर के लिए खाद्य सामग्री इनाम के तौर पर मुफ्त मिली। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था, अगले ही साल पिकल का एक दुर्घटना में देहांत हो गया। 1966 का यह विश्वकप मेजबान  इंग्लैंड ने वेस्ट जर्मनी को 4-2 से हराकर जीत लिया। इंग्लैंड भले ही टूर्नामेंट जीत गया लेकिऩ टूर्नामेंट सिर्फ पिकल के कारण ही संभव हो पाया। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख