Daily Horoscope
✕

FIFA WC 2018 : एशिया को दूसरी जीत दिलाने उतरेगा कोरिया

Updated: रविवार, 17 जून 2018 (21:28 IST)
निझनी नोव्गोरोद। सऊदी अरब की विश्व कप के ओपनर में मेजबान रूस के हाथों मिली 0-5 की हार और ईरान को मोरक्को के खिलाफ आत्मघाती गोल से मिली जीत के बाद अब एशिया की तीसरी टीम कोरिया फीफा विश्व कप में स्वीडन के खिलाफ सोमवार को ग्रुप 'एफ' मुकाबले में उलटफेर करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।
 
 
कोरिया को अपने एकमात्र विश्वस्तरीय खिलाड़ी सोन ह्युंग-मिन से सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं कि वे टीम को अच्छी शुरुआत दिलाएं। दूसरी तरफ स्वीडन की टीम जलाटन इब्राहिमोविच की छाया से बाहर निकलने की कोशिश करेगी जिन्होंने स्वीडन के लिए 116 मैचों में 62 गोल किए थे। इब्राहिमोविच डेढ़ साल पहले खेलना छोड़ चुके हैं लेकिन अब भी स्वीडन की टीम में उनकी चर्चा होती रहती है।
 

 
स्वीडन ने नवंबर में खेले गए प्लेऑफ में इटली को अपसेट कर 2006 के बाद पहली बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था। स्वीडन ने पिछले 3 अभ्यास मैचों में 1 भी गोल नहीं किया था, जो उसके लिए चिंता की बात हो सकती है और विश्व कप के अपने पहले मैच में उसे यह गतिरोध तोड़ना होगा।
 
लगातार नौवीं बार विश्व कप खेल रहे कोरिया को सोन से 3 अंक दिलाने की उम्मीदें रहेंगी जिन्होंने पिछले सत्र में टॉटेनहम हॉटस्पर के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 18 गोल किए थे। कोरियाई टीम 4 साल पहले ब्राजील में 3 ग्रुप मैचों में मात्र 1 अंक ही हासिल कर पाई थी और स्वदेश लौटने पर प्रशंसकों ने टीम पर टॉफियां फेंककर उन्हें अपमानित किया था। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख