गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2018
  4. Giani Infantino FIFA president
Written By
Last Updated : शनिवार, 7 जुलाई 2018 (00:17 IST)

FIFA WC 2018 : फीफा ने पुतिन से कहा, हमें रूस से मोहब्बत हो गई है

FIFA WC 2018 : फीफा ने पुतिन से कहा, हमें रूस से मोहब्बत हो गई है - Giani Infantino FIFA president
मॉस्को। फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफांतिनो ने रूस को लेकर बनी नकारात्मक छवि को मिटाने के लिए राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें इस देश से मोहब्बत हो गई है।
 
इनफांतिनो एक बैठक में बोल रहे थे जिसमें पुतिन और इंग्लैंड के पूर्व डिफेंडर रियो फर्डिनेंड तथा डेनमार्क के पूर्व गोलकीपर पीटर शमेइचेल जैसे पूर्व फुटबॉलर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सभी ने रूस को उस रूप में देखा है जिसके बारे में हम जानते नहीं थे। रूस वास्तव में एक फुटबॉल देश बन गया है। फुटबॉल का वायरस हर रूसी के भीतर घुस गया है।
 
उन्होंने कहा कि रूस मेहमानवाजी वाला देश है। रूस ने सभी आशंकाओं को निर्मूल साबित करके विश्व कप की मेजबानी की है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
हेल्स ने बाजी पलटी, इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 5 विकेट से हराया