बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2018
  4. FIFA World Cup football Switzerland three players fined
Written By
Last Updated :प्रिस्टीना , मंगलवार, 26 जून 2018 (19:58 IST)

FIFA WC 2018 : स्विस खिलाड़ियों का जुर्माना भरने के लिए धन संग्रह

FIFA World Cup football
प्रिस्टीना। स्विट्जरलैंड के तीन खिलाड़ियों जरदान श‍कीरी, ग्रेनिट हाका और स्टीफन लिचस्टनेर पर फीफा से लगे जुर्माने की रकम को भरने के लिए कोसोवो में धन इकठ्ठा किया जा रहा है।

श‍कीरी और हाका पर सर्बिया के खिलाफ 2-1 की जीत के दौरान अल्बानियाई ध्वज का प्रतीक (डबल ईगल) बनाने का आरोप लगा था। लिचस्टनेर ने भी उनके साथ जश्न मनाया था।


इन तीनों पर दो मैच का प्रतिबंध लग सकता था लेकिन फीफा ने उन पर ‘खेल भावना के विपरीत व्यवहार’ करने पर जुर्माना लगाया। फीफा ने श‍कीरी और हाका पर जहां 10-10 हजार डॉलर (8,700 यूरो) और लिचस्टनेर पर 5000 डॉलर का जुर्माना लगाया है।

कोसोवो में ऑनलाइन माध्यम से शुरू किए गए धन संग्रह के शुरुआती 24 घंटे में लगभग 12,000 यूरो इकठ्ठा कर लिए गए हैं। कोसोवो के वाणिज्य और उद्योग मंत्री बजराम हसानी ने कहा कि उन्होंने 1,500 यूरो दान किए है, जो उनके एक महीने के वेतन के बराबर है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
फीफा विश्व कप में महिला पत्रकार के साथ छेड़खानी, कैमरे के सामने चूमने की कोशिश (वीडियो)