sundarkand

fifa world cup 2018 : स्पेन के कोच फर्नांडो हिएरो ने पद छोड़ा

Updated: रविवार, 8 जुलाई 2018 (22:23 IST)
मैड्रिड। विश्व कप की पूर्व संध्या पर बर्खास्त किए गए जुलेन लोपेटेगुई की जगह कोच पद संभालने वाले फर्नांडो हिएरो अपने पद पर आगे नहीं बने रहेंगे। स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने यह जानकारी दी।

रीयल मैड्रिड और स्पेन के पूर्व डिफेंडर हिएरो की अगुवाई में 2010 का चैंपियन स्पेन अंतिम-16 में पहुंचा, लेकिन वहां रूस से पेनल्टी शूटआउट में हार गया था।

महासंघ ने बयान में कहा कि कई किलोमीटर साथ चलने के बाद स्पेनिश फुटबॉल महासंघ और फर्नांडो हिएरो ने अपना रिश्ता समाप्त कर दिया है।

हिएरो इससे पहले तकनीकी निदेशक के रूप में महासंघ के साथ जुड़े हुए थे लेकिन उन्होंने इस पद पर वापसी करने से इंकार कर दिया था। महासंघ ने कहा कि वे ‘नई पेशेवर चुनौती’ स्वीकार करेंगे। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख