Daily Horoscope
✕

FIFA WC 2018 : इंग्लैंड जीत सकता है विश्व कप, 1966 के हैट्रिक हीरो हर्स्ट ने कहा

Updated: सोमवार, 9 जुलाई 2018 (19:56 IST)
लंदन। इंग्लैंड के लिए 1966 फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में हैट्रिक लगाने वाले खिलाड़ी जेफ हर्स्ट ने कहा कि गेराथ साउथगेट की टीम रूस में अल्फ रामसे (1966 में इंग्लैंड के मैनेजर) के कारनामे को फिर से दोहरा सकती है। वेस्ट जर्मनी के खिलाफ फाइनल में हैट्रिक लगाने वाले 76 साल के हर्स्ट ने 'सन' अखबार से कहा कि साउथगेट ने टीम में एकजुटता की भावना पैदा की हैं।
 
 
इंग्लैंड की टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए बुधवार को मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में खेले जाने वाले सेमीफाइनल में क्रोएशिया को हराना होगा। इस मैच के विजेता का खिताब के लिए मुकाबला बेल्जियम और फ्रांस के मैच के विजेता से होगा।
हर्स्ट ने कहा कि सर अल्फ (रामसे) की तरह वे (साउथगेट) भी टीम के खिलाड़ियों के साथ खड़े रहते हैं। दोनों टीमों में एक बड़ा अंतर यह है कि हमारी टीम में गॉर्डन बैंक, बॉबी मूर, बॉबी चार्लटन और जिमी ग्रीव्स जैसे 4 विश्वस्तरीय खिलाड़ी थे।
 
हर्स्ट ने कहा कि इस टीम में वैसे खिलाड़ी नहीं हैं। शायद ऐसा इसलिए, क्योंकि इस टीम के खिलाड़ी युवा हैं और इनका पूरा करियर बचा हुआ है। रामसे ने उस समय जबरदस्त टीम भावना जगाई थी। टीम में गजब की एकजुटता थी। साउथगेट भी ऐसा ही काम कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख