Hanuman Chalisa
✕

FIFA 2018 : बेल्जियम ने इंग्लैंड को आखिरी ग्रुप मैच में 1-0 से हराया

Updated: शुक्रवार, 29 जून 2018 (06:34 IST)
कलिंगग्राद (रूस)। बेल्जियम ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में फॉर्म में चल रही इंग्लैंड की टीम को वर्ल्ड कप की पहली हार का स्वाद चखाते हुए 1-0 से मात दी। बेल्जियम इस जीत के साथ ही ग्रुप जी में टॉप पर रही। आपको बता दें कि बेल्जियम और इंग्लैंड पहले ही इस ग्रुप से नॉकआउट स्टेज में जगह बना चुके थे।
 
 
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों का अटैक काफी तेज दिखा। दोनों टीमों ने एक दूसरे के गोल पोस्ट पर जाकर कई मौके बनाए लेकिन कोई गोल नहीं कर सका। इसी के चलते मैच का पहला हाफ बिना गोल के खत्म हो गया। दूसरे हाफ में बेल्जियम की टीम गोल के सूखे  को खत्म करने में कामियाब रही।
 
 
51वें मिनट में बेल्जियम टीम के लिए स्ट्राइकर जानुजाज ने शानदार गोल मारा। उन्होंने लेफ्ट साइड से गोल स्कोर करके टीम को 1-0 से लीड दिलाई। अंत तक इंग्लैंड इस लीड को खत्म नहीं कर सकी। अब नॉकआउट में  इंग्लैंड का मैच कोलंबिया से है और बेल्जियम का मैच जापान से होगा। (एजेंसी)
 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख