Hanuman Chalisa
✕

FIFA WC 2018 : ब्राजील की हार से सदमे में लेबनान के प्रशंसक

Updated: शनिवार, 7 जुलाई 2018 (18:42 IST)
बेरूत। विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में ब्राजील की हार से लेबनान की राजधानी बेरूत में इस फुटबॉल टीम के प्रशंसक सदमे में हैं।
 
 
इस लैटिन अमेरिकी देश को बेल्जियम से 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। टीम की इस हार पर ब्राजील का टीशर्ट पहने अली नाम के प्रशंसक ने कहा कि हम सब ब्राजीलियन हैं, हम मरते दम तक ब्राजील का समर्थन करते हैं, चाहे जैसी भी परिस्थिति हो। शहर की इमारतें और दुकानें ब्राजील के झंडे और खिलाड़ियों के बड़े पोस्टर से पटे पड़े हैं। 
 
अली ने कहा कि हम ऐसे समर्थक हैं जिसे अपनी टीम से बहुत लगाव है, चाहे जीत मिले या हार। शहर में इस मैच के लिए कई जगह बड़ी स्क्रीन और प्रोजेक्टर लगाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में प्रशंसक ब्राजील की जर्सी में दिखे। टीम की हार से समर्थकों की आंखें नम हो गईं। 
 
आर्थिक संकट और गरीबी से जूझ रहे इस देश के 25 वर्षीय प्रशंसक हुसैन मोहम्मद ने कहा कि हम ऐसे देश में हैं, जहां स्थिति खराब है। फुटबॉल से आप ऐसे चीजें भूल जाते हैं। जब आपका दम घुट रहा हो तो आप स्टेडियम जाकर सबकुछ भूल जाते हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख