Daily Horoscope
✕

FIFA Women World Cup में बड़ा उलटफेर: जापान ने स्पेन को 4-0 से रौंदा

Updated: सोमवार, 31 जुलाई 2023 (16:24 IST)
जापान ने FIFA Women World Cupफीफा महिला ‌विश्व कप 2023 के एकतरफा मुकाबले में सोमवार को स्पेन को 4-0 से हराकर ग्रुप-सी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में हिनाटा मियाज़ावा (12वां, 40वां मिनट) ने विजेता टीम के दो गोल किये, जबकि रिको युकी (29वां मिनट) और मिना तनाका (82वां मिनट) ने एक-एक गोल जमाया।

जापान को टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दिलाने वाली मियाज़ावा ने 12वें मिनट में स्पेन की बैकलाइन में जगह बनायी और जुन एंडो के पास की मदद से गोल दागकर अपनी टीम का खाता खोला। यूकी ने स्पेन की सेंटर-बैक इरेने परेडेस को छकाकर 29वें मिनट में यह बढ़त दोगुनी कर दी।
पहले हाफ में स्पेन ने 77 प्रतिशत समय तक गेंद पर कब्ज़ा रखा लेकिन यूरोपीय टीम एक बार भी गोल करने का मौका नहीं बना सकी। पहला हाफ खत्म होने से पहले मियाज़ावा ने यूकी से पास लेकर जापान का तीसरा गोल कर दिया।

जापान ने 3-0 की बढ़त लेने के बाद मुकाबले में सहजता दिखाई और स्पेन को अपने अर्द्ध में पहुंचने के कम मौके दिये। तनाका ने 82वें मिनट में गोल दागकर जापान की विशाल जीत पर मुहर लगा दी।जापान ने पहले चरण में बिना कोई गोल दिये अपने सभी मुकाबले जीते हैं। सुपर-16 में जापान का सामना नॉर्वे से, जबकि स्पेन का मुकाबला स्विट्ज़रलैंड से होगा।

दिन के दूसरे ग्रुप-सी मुकाबले में ज़ाम्बिया ने कॉस्टा रिका को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट का विजयी अंत किया। ज़ाम्बिया की पहली विश्व कप जीत में लुशोमो म्विंबा (तीसरा मिनट), बारबरा बांडा (31वां मिनट) और रेचल कुंदानंजी (90+3वां मिनट) ने गोल किये। डैफनी मोंगे (47वां मिनट) के गोल के बावजूद कॉस्टा रिका इस टूर्नामेंट में जीत का स्वाद नहीं चख सकी।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख