suvichar

Fathers Day 2020 : हर पिता में होते हैं ये गुण, जानिए पिता के खास प्रकार

Updated: शुक्रवार, 19 जून 2020 (14:06 IST)
Father Day 2020
 
फादर्स डे यानी वो दिन जो पिता को समर्पित है, उनके द्वारा हमारे लिए किए गए हर उस कार्य के लिए, जिसकी बदौलत आज हमारा अस्तित्व मायने रखता है।

फादर्स डे पर हम पिता के महत्व की बात करते हैं, जो कि सबसे बड़ा सच है, लेकिन आज बात करते हैं, पिता के प्रकारों की...उनकी उन विशेष आदतों या गुणों की, जिनके कारण वे हमारे बीच पहचाने जाते जाते हैं - 
 
1 उत्साह बढ़ाने वाले पापा - पिता की इस श्रेणी में वे सभी पिता शामिल हैं, जो हर कार्य में बच्चों का उत्साह और हौंसला बढ़ाते रहते हैं। अगर आपने कुछ गलती कर दी या फिर आप आप खुश नहीं है, तब भी वे अपने इसी अंदाज में आपको सही दिशा दिखाते हैं।
 
2 शिकायत करने वाले पिता - तिवारी जी के बेटे के 10 नंबर आए हैं, तुम्हारे 9 क्यों आए...। अपने आप में सुधार करो, जीवन में कुछ अच्छा करो, ऐसी आदतें छोड़ो और फलां कामों पर ध्यान दो...। इस तरह की बातें आप इनसे आम तौर पर सुनते रहते हैं।
 
3 अनुशासन प्रिय पिता - ये पिता का वह प्रकार है, जिनके घर में होने पर आपकी आवाज कम ही सुनाई देती है, लेकिन इनके घर से बाहर जाने पर आप काफी सहज महसूस करते हैं, क्योंकि इन्हें हर बात अनुशासन में पसंद होती है।
 
4 खुश रहने वाले पिता - ये पिता का वह प्रकार है, जो आपसे हमेशा हंसते मुस्कुराते और कभी-कभी तो मस्ती करते हुए भी बतचीत कर लेते हैं और कई बार आपकी टांग भी खींच लेते हैं। ये अपने बच्चों से हमेशा दोस्ताना व्यवहार रखते हैं।
 
5 फिक्र करने वाले - पिता की इस श्रेणी में वे लोग आते हैं, जो बच्चों की हर छोटी और बढ़ी चीज के लिए फिक्रमंद होते हैं और उनके अच्छे बुरे का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखते हैं, जिसमें कभी-कभी रोक टोक भी शामिल होती है।

ALSO READ: Fathers Day 2020 : कब, कहां और कैसे हुई फादर्स डे की शुरुआत?

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

अगला लेख