suvichar
✕

I Love You Papa : पापा से ही मेरा हर सपना है, आप हैं तो संसार अपना है

Updated: शनिवार, 18 जून 2022 (07:40 IST)
सानवी पटेल
 
मां के बारे में तो सब लिखते हैं मगर उस पिता के बारे में बहुत कम लिखा गया है जिसके कुछ महीने पहले फट चुके जूते अभी कुछ महीने और चलेंगे। 
 
जिसके माथे के पसीने से हमें यह आरामदायक जीवन मिला है। जो लाख मुश्किलों से अकेले ही लड़ जाते हैं मगर जब मेरे सामने होते हैं तो झट से मुस्कुरा देते हैं। 
 
पापा, डैडी, बाबा, चाहे जैसे भी पुकार लो नाम अनेक हैं लेकिन प्यार सबका एक है। अकसर होता है ऐसा पापा खुद को हिसाब का पक्का बताते हैं, मैं पैसे मांगू तब गिनती भूल जाते हैं। 
 
भले ही पापा से ज्यादा खुल कर बात नहीं कर पाते हैं लेकिन बिना कुछ कहे ही वो सारी बात समझ जाते हैं। पिता ही पहचान, पिता ही सम्मान है। पिता का आशीर्वाद हो तो कदमों में आसमान है। अकसर मां के सामने यह जिक्र कर देते हैं, बाजार जाना तो पापा के साथ ही पसंद है क्योंकि वो कभी कुछ लेने से मना नहीं करते ना। 
 
सच्चाई है ये, पापा से ही तो मेरा हर सपना है, पापा साथ होते हैं तो लगता है बाजार का हर सामान अपना है। भले ही पापा को गले लगाकर “आई लव यू ” बोलना इतना आसान नहीं होता मगर पिता के प्रति आंखों में गर्व और मन में सम्मान अपार होता है। सुरक्षा, संबल, शक्ति, अप्रदर्शित–प्यार की अभिव्यक्ति, पिता, को पुनः-पुनः नमन है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख