1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. उपवास के पकवान
  6. शकरकंदी पोळी
Written By ND

शकरकंदी पोळी

- मोना अग्रवाल

शकरकंद स्वीट पोळी
ND

सामग्री :
250 ग्राम शकरकंद (उबले), 1 कप राजगिरे का आटा, 1/2 कप सिंघाड़े का आटा, 1/2 टी स्पून पिसी इलायची, 1/4 कप कसा नारियल, 1/2 कप पिसी शक्कर, देशी घी आवश्यकतानुसार, 1/2 किलो रबड़ी (परोसने के लिए)।

विधि :
शकरकंद छीलकर मैश कर लें। राजगिरे के आटे में सिंघाड़े का आटा, किसा नारियल, शकरकंद, पिसी इलायची, शक्कर एवं दो बड़े चम्मच घी का मोयन डालकर आटे की तरह गूँध लें। अब इस गूँधे आटे की रोटियाँ बेलकर तवे पर दोनों तरफ से घी लगाकर सेंक लें।

स्वादिष्ट शकरकंद स्वीट पोळी तैयार है। गर्मागर्म शकरकंद स्वीट पोळी को ठंडी-ठंडी रबड़ी के साथ सर्व करें।
लेखक के बारे में
ND