1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. उपवास के पकवान
Written By ND

मेवा-गुड़ पाक

- लीना बड़जात्या

मनभावन गुड़ पाक
ND

सामग्री :
गुड़ 3 प्याला, मिले-जुले मेवे (काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता) दरदरे पिसे हुए 2 प्याला, खरबूजे की मीगी 1 बड़ा चम्मच, सफेद तिल 1 बड़ा चम्मच, घी 1/2 प्याला, सूखा नारियल (पतला कटा) 1 बड़ा चम्मच।

विधि :
पैन में घी गरम करें और कद्दूकस किया गुड़ डालकर बराबर चलाती रहें।

जब गुड़ में झाग आने लगे तो सारी सामग्री डालकर चलाएँ और तुरंत किसी चिकनाई लगी सतह पर फैला दें। अब मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें।
लेखक के बारे में
ND