- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - उपवास के पकवान
फलाहारी सेब रबड़ी
सामग्री : एक लीटर दूध, 4 बड़े चम्मच शक्कर, 2 सेब, पाव चम्मच इलायची पावडर, छिले व कटे बादाम व पिस्ता पाव कटोरी। विधि : एक चौड़े बर्तन में दूध डालकर उबलने के लिए रखें। थोड़ी देर बाद इसमें चीनी मिलाएँ। सेब को छील कर किसनी से कीस लें। इसे दूध में मिलाकर चलाएँ, कुछ मिनट उबालें, फिर आँच बंद कर दें। इसमें इलायची, बादाम और पिस्ता मिलाएँ। तैयार सेब रबड़ी को ठंडा या गर्म ही परोसे।