- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - उपवास के पकवान
पनीर पकौड़ा
- मोना
सामग्री : 100
ग्राम पनीर, 1 कप सिंघाड़े का आटा, स्वादानुसार सेंधा नमक एवं पिसी कालीमिर्च, 1/1 टी स्पून जीरा पावडर, 2 हरी मिर्च (बारीक कटी), 2 टेबल स्पून हरा धनिया (बारीक कटा), तेल अंदाज से।विधि : पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें। सिंघाड़े के आटे में तेल छोड़कर अन्य सामग्री मिलाएँ एवं पर्याप्त पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें। कड़ाही में तेल गर्म करें। अब पनीर के टुकड़ों को सिंघाड़े के घोल में डुबोकर गर्म तेल में सुनहरे भूरे होने तक तल लें। स्वादिष्ट पनीर पकौड़ा तैयार है। इन्हें हरी चटनी के साथ गर्मागर्म पेश करें।