- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - उपवास के पकवान
- तिरंगा मेवा
तिरंगा मेवा
- राजश्री
सामग्री : 100
ग्राम बादाम, 100 ग्राम पिस्ता, 100 ग्राम काजू, पाव चम्मच काली मिर्च पावडर, पाव चम्मच नमक और तलने के लिए घी। विधि : एक कड़ाही में घी गर्म करके धीमी आँच पर पिस्ता फिर काजू और बादाम को तल लें। ध्यान रखें कि उनका रंग ज्यादा बदल ना पाएँ।अब एक प्लेट में सर्वप्रथम पिस्ता फैलाकर उस पर काजू और अंत में बादाम फैला दें। ऊपर से काली मिर्च पावडर और नमक डाल दें। घर आए मेहमान का तिरंगे मेवे से स्वागत करें।