- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - उपवास के पकवान
अंजीर बर्फी
सामग्री : 100
ग्राम अंजीर, 100 ग्राम पिंडखजूर (गुठली निकले हुए),500 ग्राम दूध, 150 ग्राम शक्कर, दो चम्मच शुद्ध घी। विधि : सर्वप्रथम अंजीर व खजूर को दूध में भिगोकर मिक्सर में महीन पीस लें। दूध को उबालें जब वह मावा बनने लगे तब इसमें घी, शक्कर व पिसा हुआ मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएँ व जमने जैसा हो जाए, तब थाली में जमा दें। ऊपर से चाँदी का वर्क लगाकर चौकोर आकार में काट लें। अब सर्व करें।