sundarkand
✕

बस 10 आसान टिप्स और कच्चे केले की कुरकुरी पकौड़ी तैयार, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने को जी ललचाए

Updated: गुरुवार, 25 जुलाई 2019 (14:30 IST)
सामग्री :
 
200 ग्राम सिंघाड़े का आटा, 4-5 कच्चे केले, 2 हरी मिर्च, सेंधा नमक (व्रत में खाने वाला), अदरक का टुकड़ा, घी अथवा मूंगफली का तेल (पर्याप्त मात्रा में तलने के लिए)। 
 
विधि :
 
* सबसे पहले केले के दो टुकड़े करके छिलके सहित उबाल लीजिए। 
 
* ध्यान रखें कि केले ज्यादा गलने न पाएं। 
 
* ठंडे होने पर इनके छिलके उतार कर गोल-गोल टुकड़े काट कर रख लें। टुकड़े ज्यादा मोटे न रखें। 
 
* अब सिंघाड़े आटे का घोल तैयार करें। 
 
* इसमें अपने स्वादानुसार हरी मिर्च, अदरक काट कर डालें तथा अंदाज से नमक मिला दें। 
 
* घोल को गाढ़ा ही रहने दें। 
 
* मोयन के लिए थोड़ा-सा घी अथवा तेल घोल में डाल दें। 
 
* एक कड़ाही में मूंगफली का तेल गरम कर लें और केले के टुकड़ों को घोल में लपेट कर तेल में छोड़ते जाएं। 
 
* दोनों तरफ से कुरकुरे होने तक सेंक लें। 
 
* अब इन पकौड़ों को हरी चटनी या दही के साथ पेश करें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

भगवान के ठेकेदार और चमत्कार का कारोबार, सोशल मीडिया पर धर्म के नाम पर फैलता अंधविश्वास

अगला लेख