ramcharitmanas

उपवास विशेष व्यंजन : चटपटे नमकीन थाली पीठ

Updated: मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 (16:12 IST)
सामग्री :
 

 
साबूदाना 250 ग्राम, 1/2 कटोरी मूंगफली के दाने (सिकें हुए), 1 खीरा ककड़ी, 2 पतली हरी मिर्च, एक छोटा चम्मच जीरा, आधा चम्मच लाल मिर्च, पाव चम्मच शक्कर, नमक स्वादानुसार, देसी शुद्ध घी, हरा धनिया बारीक कटा हुआ।
 
विधि :
 
सबसे पहले साबूदाने को एक-दो घंटे के लिए भीगो कर रख दें। दाने के छिलके उतार कर बूरा तैयार कर लें। ककड़ी को छिलकर कद्दूकस करके उसका पानी निचोड़ दें। अब भीगे साबूदाने में उपरोक्त सभी सामग्री डाल दें।
 
आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर उसे गूंथ लें। उनकी थोड़ी‍ बड़ी‍ साइज की लोई बना लें। अब हथेली पर घी या पानी की सहायता से उसे थाप कर पूरी की आकार में तैयार कर लें। 
 
अब कड़ाही में आधा छोटा चम्मच घी गरम करके थोड़ा-सा जीरा डालें और उसमें थाली पीठ रख दें और उसमें चम्मच या चाकू की सहायता से 2-3 छेद कर दें। फिर धीमी आंच पर अच्छी तरह सेंक लें। जरूर‍त हो तो ऊपर से और घी छोड़ें। 
 
आप चाहे तो उसे दोनों तरफ से सेंक कर परोस सकती हैं। अब गरमा-गरम चटपटे नमकीन थाली पीठ को चटनी या दही के रायते के साथ सर्व करें। 


 

 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

अगला लेख