ramcharitmanas

sawan somwar vrat 2023 : सावन के व्रत में कैसे बनाएं फलाहारी जलेबी?

Updated: मंगलवार, 25 जुलाई 2023 (12:48 IST)
- राजश्री कासलीवाल 

Sawan Somvar Recipe : यदि आप भी श्रावण मास में सावन सोमवार के व्रत रख रहे है, तो हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं स्वाद से भरी फलाहारी जलेबी बनाने की खास रेसिपी। इसके लिए आपको समा चावल और साबूदाना आटा, आलू़, शकर, घी की आवश्यकता होगी। यहां पढ़ें सरल विधि के माध्यम से घर पर कैसे बनाएं यह व्रत का व्यंजन...sawan somvar vrat falahari jalebi recipe
 
सामग्री : 
 
2 चम्मच साबूदाना आटा, 2 बड़े आकार के उबले हुए आलू, 1 मीडियम कटोरी दही, 1 कटोरी समा चावल आटा, 1 कटोरी शकर, चुटकीभर खाने का मीठा रंग, 1 चम्मच इलायची पाउडर, तलने के लिए तेल या घी अपनी पसंद के अनुसार। 
 
विधि : 
फलाहारी जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले उबले आलुओं को छिलकर पीसेस में काट लें और मिक्सी में दही के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। 
 
फिर समा चावल और साबूदाने का आटा दोनों को मिक्सी में ब्लेंड करके दही-आलू के पेस्ट के साथ अच्छे से मिक्स कर लें। और एक बाउल में निकाल कर मीठा रंग डालकर अच्छे से फेंट लें। अब चाशनी बनाने के लिए शकर में आवश्‍यकतानुसार पानी एड करके उसकी थोड़ी गाढ़ी चाशनी बना लें। 
 
एक कढ़ाई में घी या तेल जो भी आप यूज कर रहे हैं उसे गरम कर लें और तैयार जलेबी पेस्ट को एक कोन में भरकर गरम घी में जलेबियां बनाती जाएं। जब एक तरफ से वे कुरकुरी हो जाए तो दूसरी तरफ से पलट कर उसे भी कुरकुरी तल लें। इसी तरह सभी जलेबी बन जाने पर उन्हें चाशनी में डालें और 5 मिनट बाद यानी जब जलेबी चाशनी सोख लें तब उसे एक प्लेट में निकाल लें। 
 
अब गरमा-गरम स्वादिष्ट फलाहारी रसीली जलेबी को व्रत में खाएं और परिवार वालों को भी खिलाएं। 

ALSO READ: श्रावण सोमवार व्रत पर बनाएं 5 रेसिपीज, स्वाद और सेहत का खजाना

ALSO READ: Sawan Special: सावन में व्रत रख रहे हैं तो यह पनीर रेसिपीज नोट कर लें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अभय छजलानी, पत्रकारिता के तपस्वी साधक

अगला लेख