sawan somwar

अरबी के फलाहारी कबाब, टेस्ट ऐसा कि अंगुलियां चाटते रह जाओगे

Written By शुचि
Updated: शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (16:59 IST)
अरबी जिसे उत्तर भारत में 'घुइयां' के नाम से भी जाना जाता है, आलू और शकरकंद के जैसे आमतौर पर सभी परिवारों में व्रत के दिनों में खाई जाती है। अरबी से कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। अरबी का कबाब बहुत आसानी से बनने वाला फलाहारी व्यंजन है। अरबी में क्योंकि स्टार्च होता है तो यह थोड़ा चिपकती है इसलिए हमने इसमें कूट्टू का आटा मिलाया है जिससे कि इसे बांधने में आसानी रहती है। तो आप भी बनाकर देखिए यह स्वादिष्ट फलाहारी कबाब।
 
सामग्री
 
(16 कबाब के लिए)
 
• अरबी 500 ग्राम
• कूट्टू का आटा ¼ कप
• अदरक बारीक कटी 2 छोटे चम्मच
• हरी मिर्च बारीक कटी 2 छोटे चम्मच
• हरा धनिया बारीक कटा 2 बड़े चम्मच
• नमक 1½ छोटे चम्मच/ स्वादानुसार
• तेल सेंकने के लिए
 
बनाने की विधि :
 
1. अरबी को धोकर उबाल लें।
2. जब अरबी ठंडी हो जाएं तो उसे छील लें और फिर उसे मसल लें। आप चाहें तो अरबी को कद्दूकस भी कर सकते हैं।
3. अब एक कटोरे में मसली अरबी, कुट्टू का आटा, घिसी अदरक, कटी हरी मिर्च, कटा हरा धनिया और नमक लें। सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं।
4. अब इस मिश्रण को 16 बराबर हिस्सों में बाट लें और अरबी के मनचाहे आकार के कबाब बनाएं। मैं आमतौर पर अंडाकार कबाब बनाना पसंद करती हूं।
5. एक नॉन स्टिक तवे को गरम कीजिए। इसमें थोड़ा सा तेल डालिए और मध्यम से तेज आंच पर कबाब को दोनों तरफ से लाल होने तक सेंकिए।
6. स्वादिष्ट और पौष्टिक अरबी के कबाब को फलाहारी चटनी के साथ परोसिए।
 
कुछ नुस्खे और सुझाव
 
कुट्टू के आटे को अंग्रेजी में buckwheat कहते हैं। भारत में यह आसानी से राशन की दुकान में मिल जाता है। लेकिन अगर आप विदेश में रहते हैं तो मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि कुट्टू का आटा या तो इंडियन स्टोर में मिलेगा या फिर ऑर्गेनिक स्टोर में। वैसे आप कुट्टू के आटे के स्थान पर सिंघाड़े के आटे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अगर आपको कबाब बांधने में परेशानी हो रही है तो आप कुट्टू के आटे की मात्रा बढ़ा भी सकते हैं। मैंने अरबी के कबाब को सेंककर बनाया है लेकिन आप अरबी के कबाब को तल भी सकते हैं।

ALSO READ: बिना खोये के कैसे बनाएं लौकी का स्वादिष्ट हलवा, पढ़ें आसान विधि

shuchi@chezshuchi.com
 
लेखक के बारे में
शुचि
शुचि (इंटरनेट पर लोकप्रिय पाक-विशेषज्ञ और आहार सलाहकार) नियमित रूप से हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में व्यंजन विधियां तथा खाने से संबंधित लेख लिखती हैं। संपर्क : shuchi@chezshuchi.com.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

अगला लेख