sawan somwar

जल्द बनने वाली हैं दुल्हन तो शादी के फंक्शन में ऐसे पाएं डिफरेंट लुक

Updated: बुधवार, 18 अगस्त 2021 (10:32 IST)
शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है, जिसकी तैयारियां लड़कियां महिनो पहले से शुरू कर देती है। ताकि उस खास दिन किसी बात की कोई कमी न रह जाएं। शादी में कई रस्में होती हैं, जैसे  हल्दी, मेहंदी, संगीत और सगाई इन सभी कार्यक्रम में बेस्ट लुक के लिए लड़कियां सारी तैयारियां करती हैं। अगर आप अपने शादी के फंक्शन में बिलकुल डिफ्रेंट लुक चाहती है, तो हम आपको यहां इस लेख में कुछ टिप्स दे रहे है जिन्हें अपनाकर आप अपनी शादी के फंक्शन में पा सकती है, परफेक्ट और डिफ्रेंट लुक....
 
सबसे पहले जानते है हल्दी के फंक्शन के लुक के बारे में, अगर हल्दी का फंक्शन है, तो इस दिन के लिए पीला कलर काफी ट्रेंडिंग होता है जिसे लड़कियां खुब फॉलो भी करती है। अगर आप भी अपने हल्दी के फंक्शन के लिए पीला कलर पहन रही है, तो आप ऐसा लहंगा कैरी कर सकती है जिसमें गोल्डन एंब्रॉयडरी हो और फ्लोरल लुक दिया गया हो ये आपको हल्दी के फंक्शन के लिए बिलकुल परफेक्ट लुक देगा।  इसके साथ आप गोल्डन इयरिंग, नेकपीस, बैगल्स कैरी कर सकती है या फूल वाली ज्वेलरी भी ट्राई कर सकती है।
 
मेंहदी के फंक्शन की बात करें तो इस दिन आपको अपना कंफर्ट का ख्याल रखना भी जरूरी है ऐसे में आप किसी डार्क कलर का चुनाव कर सकती हैं। आप चाहे तो डार्क कलर का अनारकली सूट पहन सकती है जिसमें हल्की गोल्डन एंब्रायडरी की गई हो।
 
बात करें आपकी बैचलर पार्टी की तो आप खुद को गॉर्जियस लुक देने के लिए कोई वेस्टर्न ड्रेस पहन सकती है। इस दिन आप वेस्टर्न ड्रेस ट्राई कर रही है, तो वन शोल्डर जंपसूट कैरी कर सकती है।
 
अब जानते है आपके शादी से पहले की पूजा में कैसा लुक होना चाहिए इस बारे में...तो इस दिन हर लड़की मंदिर जाती है या फिर घर में पूजा होती है। ऐसे में आप खुद को सिंपल और बिलकुल ट्रेडिशनल लुक दे सकती है। इस दिन आप शरारा कैरी कर सकती है। और लाइट मेकअप कर सकती है।
 
महिला संगीत में खूब सारी मस्ती होती है, खूब नाच गाना होता है। ऐसे में आप लहंगा पहन सकती है। ये आपको ट्रेडिशनल लुक तो देगा ही साथ ही आप इसमें कंफर्ट भी रहेगी। आप प्लेन कलर का लहंगा ले सकती है। ऐसे में आपको सिंपल और गॉर्जियस लुक मिलेगा।
 
वेडिंग के दिन डिफ्रेंट लुक के लिए आप अगर रेड कलर या मरून के अलावा कोई कलर की तलाश कर रही है, तो आप पिंक कलर का लहंगा पहन सकती है, ये एक ऐसा कलर है जो कभी पुराना नहीं होता। यह हर लड़की पर परफेक्ट दिखाई देता है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान