Hanuman Chalisa

Fashion Tips : करवा चौथ पर जानिए 5 फैशन आइडियाज

करवा चौथ का दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद मायने रखता है। इस खास दिन महिलाएं भी अपने श्रृंगार में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखना चाहती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं नए कपड़े पहनती हैं व अच्छी तरह से अपना पूरा श्रृंगार करती हैं। इस करवा चौथ हम आपको फैशन के कुछ ऐसी टिप्स बता रहे जिनका आपको ख्याल रखना चाहिए आइए जानते है...
 
करवा चौथ फैशन आइडियाज....
 
आप इस करवा चौथ पर लाल रंग का लहंगा साड़ी ट्राई कर सकती हैं। यह बेहद खूबसूरत लगती है। आप लाल लहंगा साड़ी ट्राई करना चाहती हैं तो इसके साथ एम्बलिश्ड ब्‍लाउज पहन सकती हैं, जो आपकी साड़ी की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देगा।
 
अगर आप इस करवा चौथ सूट पहनने के बारे में सोच रही हैं तो रेड अनारकली सूट आप ट्राई कर सकती हैं। आप चाहें तो सिल्‍क फैब्रिक से तैयार सूट पहन सकती हैं। यह आपको सिम्पल सोबर लुक तो देगा ही, साथ ही आप इसमें बेहद खूबसूरत भी नजर आएंगी। आप चाहें तो सूट का सिलेक्शन इस तरह कर सकती हैं कि ऐसा  अनारकली सूट जिसमें जरदोजी, जरी, डोरी, पर्ल और सीक्‍वेंस वर्क किया हो, ये आपको बेहतरीन लुक देगा। इसके साथ आप पोल्की वर्क वाले ईयररिंग्‍स और कंगन पहन सकती हैं।
 
आजकल तो प्लाजो महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। आप यदि साड़ी, सूट, लहंगा इस करवा चौथ नहीं पहनना चाहती हैं, तो ट्रेडिशनल लुक वाली हैंड एम्‍ब्रॉयडर्ड रेड जैकेट और रफ्लड प्‍लाजो पहन सकती हैं। यह आपको स्टाइलिश लुक तो देगा ही, साथ ही आप एकदम डिफरेंट नजर आएंगी।
 
फैशन के इस युग में लाख के कंगनों की कई प्रकार की वैरायटियां बाजारों में उपलब्ध हैं। जिसमें पक्के नग वाली चूड़ी को शहरवासी अधिक पसंद करते हैं। लाख की इन चूड़ियों का महत्व खास तौर पर करवा चौथ, दीपावली और मांगलिक कार्यों में बहुत अधिक रहता है। फिलहाल फैशन में मेहरून, कत्थई, सफेद, लाल व चटनी रंग की चूड़ियों की लोकप्रियता ज्यादा है। तो आप इस करवा चौथ लाख की चूड़िया ट्राई कर सकती है।
 
अगर आप साड़ी या लहंगे के साथ टियारा या हैडबैंड ट्राई करने के बारे में सोच रही हैं तो यह बिलकुल भी न करें। ये आप किसी दूसरे की शादी में ट्राई न करें। अपने घर के फंक्शन में या अपनी ही हल्दी या मेहंदी में इसे ट्राई किया जा सकता है, लेकिन किसी दूसरे की शादी में टियारा या हैडबैंड के लिए तो Big Nooo...
 
कई बार हम ड्रेस भी हैवी पहनते हैं और उसके साथ बहुत हैवी ज्वेलरी और मेकअप भी कर लेते हैं। तो ऐसा करना बिलकुल भी ठीक नहीं है। ये आपको ओवरलुक देता है और आप अपनी उम्र से ज्यादा बड़े भी नजर आते हैं। ध्यान रहे, अगर आप हैवी नेकपीस पहन रही हैं तो ईयरिंग न पहनें। आपको अपनी ड्रेस, ज्वेलरी और मेकअप को बैलेंस करना है।

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

अगला लेख