Daily Horoscope
✕

Makeup Tips : करवा चौथ पर क्या है इस बार आपके ब्यूटी सीक्रेट्स

Updated: मंगलवार, 3 नवंबर 2020 (13:46 IST)
4 नवंबर, बुधवार को करवा चौथ का पावन पर्व मनाया जाएगा। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस अवसर पर महिलाएं 16 श्रृंगार कर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती है। इस दिन महिलाएं दुल्हन की तरह सज-सवर कर तैयार होती है। इस खास दिन महिलाएं किसी भी तरह की कोई कमी नही रखना चाहती जिसके लिए कुछ दिन पहले से ही अपनी तैयारियां शुरू कर देती है। अगर आप भी चाहती है कि इस करवा चौथ आपके पति की निगाहें आप पर ही टिकी रह जाएं तो ये ब्यूटी सिक्रेट्स आपको जरूर पता होने चाहिए। इन टिप्स को अपनाकर आप अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो पा सकती है साथ ही इस खास अवसर पर बेहद खास नजर आ सकती है....।
 
इन फैसपैक से पाएं खूबसूरत और दमकता हुआ चेहरा..
 
चेहरे पर ग्लो लाना चाहती है, तो कुछ दिन पहले से ही आपको अपनी देखभाल करना शुरू कर देनी चाहिए। आप अपने चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और शहद का फेस पैक से ग्लो के साथ एक दम क्लियर स्किन पा सकते है। इसके लिए आपको एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच शहद को मिक्स करना है। फिर इसे अच्छी तरह से मिक्स करके इसे अपने चेहरे पर लगाकर कम से कम 15 मिनट के लिए छोड़ देना। इस फैसपैक को आप रात में सोने से पहले जरूर लगाएं।
 
 
यह फेस पैक आपकी त्वचा की रंगत को निखारने का काम करेगा। साथ ही यदि चेहरे पर टैनिंग हो गई है, तो इसे हटाकर त्‍वचा को स्वस्थ और कोमल रखने में मदद करेगा। इस फेस पैक को बनाने के लिए आधा चम्मच हल्दी पाउडर के साथ दो बड़े चम्मच दही मिलाएं। पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। बाद में इसे पानी से धो लें।
 
नींबू त्वचा में जमी गंदगी को निकालने का काम करता है। वहीं शहद में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा को साफ रखते हैं इन दोनों को समान मात्रा में मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए यह फैसपैक बहुत कारगर है।
 
 
अब जानते हैं त्वचा में चमक लाने के लिए ब्यूटी सिक्रेट्स  ड्रिंक्स के बारे में 
 
शरीर को अंदर से साफ करने के लिए इसे डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। आप अनार का जूस पीना शुरू करें ताकि इससे आपका शरीर में खून साफ होगा और टॉक्सिन्स  बाहर निकलेगे। नार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स होने से स्किन को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता है।  इसलिए इनका सेवन शुरू करें।
 
स्किन में ग्लो के लिए नींबू-अदरक का जूस मिक्स करके पीएं। नींबू-अदरक के मिक्स जूस में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जूस में पाए जाने वाले ये तत्व हमारी स्किन अधिक खूबसूरत बनाते हैं।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख