Hanuman Chalisa
✕

Navratri fashion Tips : नवरात्रि में ये साड़ियां रहेंगी बिलकुल परफेक्ट, जरूर करें ट्राई

Updated: शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 (12:44 IST)
नवरात्रि के मौके पर अक्सर महिलाएं दुर्गा पूजा में व्हाइट या फिर रेड साड़ी को चुनती हैं। लेकिन इस बार आप थोड़ा-सा इस लुक में बदलाव कर सकती हैं, क्योंकि हमेशा सिर्फ प्लेन सिम्पल साड़ी पहनना बोरिंग हो सकता है। मिरर वर्क आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आप रेड साड़ी में मिरर वर्क ट्राई कर सकती हैं, साथ ही इसमें मिरर वर्क वाला बॉर्डर जरूर ट्राई करें।
 
घर पर पूजा हो और आप साड़ी में सिम्पल लेकिन सुंदर साड़ी पहनना चाहती हैं तो आपके लिए प्रिंटेड साड़ी एक अच्छा ऑपशन है, जो आपको एक बढ़िया लुक तो देगी ही साथ ही आरामदायक भी रहेगी। आप अपने हिसाब से प्रिंट का चुनाव कर सकती हैं। फूल जैसे प्रिंट आजकल काफी ट्रेंडिंग हैं तो आप इसे ट्राई कर सकती हैं।
 
पिंक कलर वैसे भी महिलाएं काफी पसंद करती हैं। यदि आप डार्क पिंक कलर की साड़ी ले रही हैं तो उसमें ऑरेंज बॉर्डर जरूर देंखे। यह बिलकुल नया और परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इसके साथ आप ब्लाउज हैवी कैरी कर सकती हैं जिसमें ऑरेंज और शैल वाली कढ़ाई की गई हो।
 
वैसे भी कहा जाता है कि लड़कियां साड़ी में ज्यादा खूबसूरत लगती हैं और माता के इन 9 दिनों में अधिकतर लड़कियां साड़ी पहनना पसंद करती हैं। इस नवरात्र में आप लाइट पर्पल कलर में छोटे-छोटे मिरर वर्क की साड़ी ट्राई कर सकती हैं। यह दिखने में न तो बेहद सिम्पल लगेगी और न ही बहुत हैवी। इसलिए आप इसे किसी भी फंक्शन में पहन सकती हैं।
 
ग्रीन और ब्लू कलर का शेड आजकल काफी पसंद किया जा रहा है और यह हमेशा एवरग्रीन भी रहता है। तो आप ऐसी साड़ी को चुन सकती हैं जिसमें दोनों रंगों के शेड हों और गोल्डन कलर का बॉर्डर व कढ़ाई की गई हो। यह साड़ी आपको एकदम परफेक्ट लुक देगी।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

अगला लेख