sawan somwar

Met Gala 2023: 5 makeup look ने किया नया trend set

Updated: शुक्रवार, 5 मई 2023 (12:41 IST)
Met Gala 2023 makeup look
 
मेट गाला 2023 ने पूरे इंटरनेट पर हलचल मचाई हुई है और कई लोग आपने फ़ेवरेट सेलिब्रिटी के लुक को देखने के लिए काफी उत्सुक भी रहते हैं। इस साल मेट गाला की थीम मशहूर डिज़ाइनर कार्ल लेगरफेल्ड (Karl Lagerfeld) की याद में रखी गई है और सेलिब्रिटी ने उनके काम व डिज़ाइन से प्रेरित होकर आपने लुक को तैयार किया है। 
 
न सिर्फ ऑउटफिट बल्कि कई सेलिब्रिटी ने अपने मेकअप लुक से मेकअप का नया ट्रेंड भी सेट किया है। चलिए जानते है 5 ऐसे ही मेकअप लुक के बारे में, जिसमें हमारे फ़ेवरेट स्टार ने न्यूड मेकअप लुक को स्किप करते हुए बोल्ड मेकअप को अपनाया है.....

Gigi Hadid 
 
1. जीजी हदीद का आईसी गोल्डन आईशैडो
 
मेट गाला 2023 में जीजी हदीद (Gigi Hadid) ने शीर ब्लैक ड्रेस में आईसी गोल्डन आई मेकअप किया, जिससे उनकी ड्रेस और भी खूबसूरत लग रही थी। साथ ही उनके आई मेकअप का लुक उनकी पर्ल ज्वेलरी से भी मैच हो रहा था। 

 
Jennie 
 

2. Blackpink की जेनी का प्रिंसेस सॉफ्ट मेकअप 
 
मशहूर कोरियन पॉपस्टार ग्रुप ब्लैकपिंक की मेंबर जेनी (Jennie) ने भी मेट गाला 2023 में अपनी एंट्री से प्रिंसेस सॉफ्ट मेकअप का ट्रेंड सेट किया है। जेनी ने शनेल की विंटेज ड्रेस में काफी सिंपल और सॉफ्ट कोरियन प्रिंसेस की तरह मेकअप किया है। ये मेकअप बहुत फ्रेश और नेचुरल लगता है।
 
Priyanka Chopra 
 

3. प्रियंका चोपड़ा का कैट आईलाइनर 
 
कैट आईलाइनर किसी भी मेकअप ट्रेंड में कभी पुराना या ओल्ड फैशन नहीं हो सकता। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने वैलेंटिनो की ब्लैक स्ट्रैपलेस ड्रेस के साथ बोल्ड कैट आईलाइनर लगाया है, जो उनकी ड्रेस को और भी ड्रामेटिक बनाता है। 
 
Billie Elish 

4. बिली इलिश की वॉटर लाइन स्मोकी आइज़
 
अक्सर आपने आंखों की पलकों पर स्मोकी आईशैडो देखा होगा पर इस मेट गाला में बिली इलिश (Billie Elish) ने अपनी आंखों की वॉटर लाइन पर स्मोकी मेकअप किया है। इसके साथ ही बिली इलिश ने लाइट पीच कलर (light peach color) की लिपस्टिक लगाई है, जिससे लोगों का ध्यान सिर्फ उनकी आंखों पर जाए।
 
Emma Chamberlain 

5. एम्मा चेम्बरलेन का ब्लू लुक 
 
इस जनरेशन ज़ी के दौर में कॉन्ट्रास्ट का ट्रेंड ज़्यादा है, पर यहां एम्मा चेम्बरलेन (Emma Chamberlain) ने ब्लू लुक का ट्रेंड सेट किया है। इसमें न सिर्फ उनके ऑउटफिट बल्कि उनकी आंखों पर भी ब्लू और ब्लैक स्मोकी आई का मेकअप किया गया है।

Photo Credit: Social Media

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख