sawan somwar

Hariyali Teej Special : हरियाली तीज के मौके पर Try करें Different Style साड़ी

Updated: बुधवार, 22 जुलाई 2020 (08:13 IST)
हरियाली तीज के मौके पर अगर आप भी चाह रही हैं कि हर बार की अपेक्षा कुछ अलग अंदाज में तैयार होना तो यह लेख आपके लिए है। हरियाली तीज का त्योहार हर महिला के लिए बेहद खास होता है, वहीं इस दिन 16 श्रृंगार का भी बहुत महत्व होता है। यदि आपकी नई-नई शादी हुई है और आप अपनी पहली तीज पर बेहद खास नजर आना चाहती हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनाकर आप डिफरेंट लुक पा सकती हैं।
 
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि साड़ी को पारंपरिक तरीके से आसानी से पहना जा सकता है लेकिन साड़ी पहनने के अलग-अलग तरीके भी होते हैं, जो आपको बिलकुल डिफरेंट लुक देने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं इस हरियाली तीज में आप कैसे ट्रेडिशनल ड्रेस पहनने के तरीके के बदलकर पा सकती हैं बेहतरीन लुक।
 
धोती स्टाइल साड़ी
 
फैशन की दुनिया में इस स्टाइल को महिलाएं बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। यह दिखने में बेहद स्टाइलिश नजर आती है। इस स्टाइल को पहनने के लिए आपके पास शिफॉन या जॉर्जेट की चमकदार साड़ी के साथ एक स्कीन टाइट पेंट होना जरूरी है। इसके साथ आप रेगुलर ब्लाउज की जगह टॉप या कॉलर वाले टॉप को चुन सकती हैं।
 
जलपरी स्टाइल साड़ी
 
अगर आपकी फिट बॉडी है तो जलपरी स्टाइल आप पर खूब जमेगी। यह साड़ी आपको एक फैशनेबल लुक देने में मदद करेगी। इसके लिए आप जॉर्जेट की साड़ी या मुलायम या ट्रासपरेंट साड़ी का चुनाव कर सकती हैं।
 
रेट्रो लुक साड़ी स्टाइल कॉइल्ड साड़ी
 
रेट्रो साड़ी स्टाइल लड़कियों व महिलाओं की हमेशा से पहली पसंद बनी हुई है। इस साड़ी को कॉइल की तरह लपेटा जाता है। लपेटते वक्त इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि हर नया कॉइल अपनी लास्ट कॉइल से कुछ इंच ऊपर आएगा। इस तरह से पहनी गई साड़ी देखकर ऐसा लगता है कि इस साड़ी को पहनकर चलने में परेशानी आएगी लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं होता है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख