sawan somwar

Hariyali Teej 2020 : हरियाली तीज के 5 हरे श्रृंगार

Updated: बुधवार, 22 जुलाई 2020 (08:13 IST)
वैसे तो पूरे सावन माह में ही प्रकृति की हरियाली छटा बिखरी रहती है। इस मौसम में बारिश की रिमझिम फुहारों से मौसम खुशनुमा हो जाता है और ऐसे ही समय में मनाया जाता है हरियाली तीज का त्योहार। महिलाएं व्रत व पूजा करती हैं। हरियाली तीज के दिन महिलाएं सुबह घर के काम और स्नान करने के बाद 16 श्रृंगार करके निर्जला व्रत रखती हैं। इसके बाद मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा होती है। विवाहित स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। इस खास त्योहार पर हरे वस्त्र, हरी चुनरी, हरा लहरिया, हरा श्रृंगार, मेहंदी, झूला झूलने का भी रिवाज है।
 
हरियाली तीज को महिलाएं उत्साह व उमंग के साथ मनाती हैं। इस दिन 16 श्रृंगार महिलाएं करती हैं जिसमें खासतौर पर अपने श्रृंगार में हरे रंग को शामिल करती हैं।

तो आइए जानें हरियाली तीज के 5 हरे श्रृंगार-
 
हरी चूड़ियां
 
सावन माह में हरे रंग का बहुत महत्व होता है। सुहागिन स्त्रियां हरियाली तीज में हरे रंग की चूड़ियों को शामिल करती हैं, क्योंकि हरे रंग की चूड़ियां सुहागिन स्त्रियां पति की खुशहाली, तरक्की, दीर्घायु व सेहतमंद जिंदगी के लिए पहनती हैं।
 
हरे वस्त्र
 
सावन के महीने में प्रकृति बेहद खूबसूरत नजर आती है। हरियाली तीज में महिलाएं हरे रंग के वस्त्र धारण करती हैं। यह आंखों को भी राहत पहुंचाने वाला रंग है। आप साड़ी, सूट, लहंगा जैसे ट्रेडिशनल ड्रेस पहन सकती हैं।
 
मेहंदी
 
हरियाली तीज में मेहंदी का भी महत्वपूर्ण स्थान है। इस खास अवसर पर महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी डिजाइन में आप अरेबिक डिजाइन, फ्लोरल मेहंदी डिजाइन, भरवां मेहंदी, सिंपल और सादगीभरी डिजाइन बना सकती हैं। इन्हें आप आसानी से घर पर ही आप बना सकती हैं।
 
हरी बिंदी
 
हरियाली तीज में हरा श्रृंगार एक तरह से प्रकृति से नाता झलकाता है। हरी बिंदियों को महिलाएं अपने 16 श्रृंगार में शामिल करती हैं। साड़ी के अलावा भी बिंदी सूट और हर ट्रेडिशनल ड्रेस पर खूब जंचती है। यह आपके फीचर्स को भी शॉर्प दिखाती है। इसके लिए अपने फेस कट के अनुसार बिंदी का चयन करें।
 
हार्ट शेप फेसकट की महिलाओं को छोटी बिंदी लगानी चाहिए, बड़ी बिंदी इनके चेहरे पर नहीं जंचती।
 
ओवल फेसकट वाली महिलाओं पर किसी भी तरह की बिंदी जंचती है तो आप हर डिजाइन की बिंदी लगा सकती हैं।
राउंड फेसकट वाली महिलाओं को गोल बिंदी लगानी चाहिए। यह आपको परफेक्ट लुक देने में मदद करती है।
 
झुमके
 
16 श्रृंगार झुमकों के बिना अधूरा-सा लगता है। हरियाली तीज में आप हरे रंग के झुमकों को अपने श्रृंगार में शामिल कर सकती हैं, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। इसके लिए आप कुंदन बालियां, लटकने वाली एंटीक डिजाइनर बालियां, मीनाकारी झुमकी, कुंदन की मीनाकारी झुमकी को चुन सकती हैं।
 
इस समय विंग्स स्टाइल ईयररिंग भी ट्रेंड में बनी हुई है। इसके अलावा झुमके, घुंघरू वाली ईयररिंग्स भी महिलाएं ट्राए कर सकती हैं। इन्हें आप लहंगे, साड़ी के साथ टीमअप करके पहन सकती हैं। इसी के साथ ही पिकॉक डिजाइन में अंगूठी ईयररिंग्स और नेकलेस बहुत सुंदर लगते हैं।
 
ALSO READ: Hariyali Teej : हरियाली तीज के 16 श्रृंगार हर श्रृंगार है खास, जरूर जानिए

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

अगला लेख