Hanuman Chalisa

Fashion Tips : फ्लोरल ज्वेलरी के साथ पाएं परफेक्ट लुक, रखें इन बातों का ख्याल

शादी में दुल्हन बेस्ट लुक के लिए अपनी तमाम तरह की तैयारियां करती है। और करना भी चाहिए, क्योंकि शादी हर लड़की के जीवन के लिए बहुत खास दिन होता है।  किसी भी चीज में कोई कमी न रह जाएं इसलिए, वे अपनी ज्वैलरी से लेकर अपने  फुटवेयर तक का पूरा ख्याल रखती है। इसके साथ ही हर लड़की चाहती है, कि वे हर ट्रेंडिग फैशन से अपडेट रहें। अगर आपकी शादी करीब है और आप न्यू और फ्रेश लुक चाहती हैं, तो ऐसे में आप फ्लोरल ज्चैलरी को चुन सकती हैं। फ्लोरल ज्चैलरी पिछले कुछ समय से काफी चलन में है जिसे बहुत पसंद भी किया जाता है। 
 
खासतौर से, मेहंदी से लेकर हल्दी की रस्म में फ्लोरल ज्चैलरी एक बेहतरीन लुक देती है। खासकर हल्दी की रस्म में आप फ्लोरल ज्वैलरी को चुनकर एक दम परफेक्ट लुक पा सकती है, लेकिन इससे खरीदने से पहले आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। वो क्या है आइए जानते हैं....
 
जब आप फ्लोरल ज्चैलरी सिलेक्ट करें, तो सबसे पहले आपको फूलों का चयन सही तरह से करना चाहिए। दरअसल, फ्लोरल ज्चैलरी में अमूमन तीन तरह के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। ताजे फूल, सूखे फूल और गोटा के फूल। अगर आप फ्लोरल ज्चैलरी को सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल करती हैं, तो फ्रेश फूलों को चुन सकती है। वहीं सूखे फूल और गोटा के फूल की ज्वैलरी को आप बाद में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
 
ओकेजन का ख्याल रखते हुए  फ्लोरल ज्चैलरी को चुनें। मेहंदी के लिए फ्लोरल ज्वैलरी चुन रही है, तो कलर का ख्याल रखें मेहंदी के हिसाब से इसे खरीदें। अगर हल्दी के लिए सोच रही है, तो उस हिसाब से आप सिलेक्ट करें। मेहंदी के फंक्शन के लिए  अगर आप फ्लौरल ज्वैलरी लेना चाहती है, तो बिलकुल एक जैसे कलर पर न जाएं। 
 
बोल्ड और ब्राइट आउटफिट के साथ लाइट कलर फ्लोरल ज्चैलरी को चुनें। फ्लोरल ज्चैलरी में बोल्ड कलर को चुन रही हैं तो  मेकअप और आउटफिट का उस हिसाब से ख्याल रखें जिससे आपको बैलेंस लुक मिल सकें।
 
वैसे तो फ्लोरल ज्वैलरी को ब्राइड काफी पसंद कर रही हैं, लेकिन अगर फ्लोरल ज्वैलरी आपको बहुत कॉमन लगती है, तो अन्य विकल्प भी हैं जैसे फ्लोरल दुपट्टा, फ्लोरल लहंगा, फ्लोरल कलीरे आदि। 
 

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

अगला लेख