biodatamaker
✕

फेस्टिव सीजन में ये ब्लाउज के डिजाइन आपको देंगे स्टाइलिश लुक, जरूर करें ट्राई

Updated: रविवार, 31 अक्टूबर 2021 (09:49 IST)
ट्रेडिशनल लुक की जब भी बात आती है तो साड़ी का नाम सबसे पहले जेहन में आता है। वो इसलिए भी, क्योंकि साड़ी कम्फर्टेबल होने के साथ ही बेहद खूबसूरत भी लगती है। वहीं इसकी खूबसूरती तब और बढ़ जाती है, जब साड़ी के साथ एक बेहतर और स्टाइलिश ब्लाउज को पहना जाए। आमतौर पर तो हम में से अधिकतर लोग सिम्पल डिजाइन के साथ काम चला लेते हैं, लेकिन यदि आप यूनिक लुक चाहती हैं तो कुछ हटकर ब्लाउज डिजाइंस के साथ स्टाइलिश और बेहद खूबसूरत लुक पा सकती हैं। वैसे भी शादी हो और त्योहार के दिनों में हर महिला की ख्वाहिश होती है कि वह सबसे अलग और खूबसूरत नजर आए। जिसके लिए वह हर तरह के जतन करती है। तो मोहतरमा, हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे यूनिक ब्लाउज के डिजाइंस बता रहे हैं जिन्हें यदि आप ट्राई करती हैं तो यकीन मानिए आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी...!
 
कटआउट डिटेलिंग वाला डीप नेक ब्लाउज
 
अगर आप स्लिम हैं तो आप इस ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं। सिम्पल साड़ी के साथ आप इस ब्लाउज को टीमअप करके पहन सकती हैं जिसे पहनने के बाद आप एक जबरदस्त लुक पा सकती हैं।
 
बोट नेक ब्लाउज
 
बोट नेक ब्लाउज महिलाओं को खूब लुभा रहा है। यह आपको स्टाइलिश लुक तो देता ही है, साथ ही यह आपको क्लासी लुक भी देगा।
 
प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज डिजाइन
 
प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज साड़ी के साथ ही लहंगे के साथ भी बेहद आकर्षक लगता है। यदि आप इस ब्लाउज को कैरी करती हैं तो आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। यह आपको फेस्टिव सीजन में एकदम परफेक्ट लुक देगा।
 
लैंथ ब्लैक एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज
 
एम्ब्रॉयडरी डिजाइन के ब्लाउज जिसकी लैंथ एलबो तक हो तो ये आपको लुक को बेहतरीन लुक तो देगा ही, साथ ही आप इसमें एलिगेंट नजर आएंगी। आप परफेक्ट लुक पाने के लिए लैंथ ब्लैक एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख