sundarkand

Rakhi Hairstyle Tips : मानसून सीजन में हेयर स्ट्रेट नहीं, इन 5 तरह से बनाएं Hair Style

Updated: शनिवार, 21 अगस्त 2021 (15:58 IST)
मानसून सीजन में नमी से बाल बेकार हो जाते हैं। इसलिए हेयर स्‍ट्रेट करने से बचना चाहिए। राखी का त्‍योहार बारिश के सीजन में ही आता है। हेयर स्‍ट्रेट करने के बाद बालों में जरा सा भी पानी लगने पर वह फिर से नॉर्मल हो जाते हैं। इसलिए इस सीजन में बालों में किसी भी प्रकार की मशीन लगाने से बचें। तो आइए जानते हैं राखी पर आप किस तरह से हेयर स्‍टाइल बना सकते हैं - 
 
1. फ्रेंच बन - जी हां, अगर आपका फेस गोल है तो यह आप पर खूब जचेगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बालों को अच्‍छे से सुलझा कर इकट्ठा कर लीजिए। इसके बाद उन्‍हें गोल घुमाकर ऊपर ले जाएं। और फिर बालों का गोल बन नहीं बनाते हुए उन्‍हें खड़ा रखें और साइड से अंदर की ओर खसौटते हुए जाएं। आपका फ्रेंच बन तैयार है। आप इसमें छोटे - छोटे बीट्स भी लगा सकते हैं। 
 
2.हाफ बन - अगर आप इंडो वेस्‍टर्न लुक रखना चाहती है तो उस अनुसार ये हेयर स्‍टाइल भी कर सकते हैं। जी हां, जैसे कि आधे बालों की चोटी तो सभी ने बनाई है, लेकिन अबथोड़ा सा बदलाव करें। उपर के जिन आधे बालों को आप रबड़ से बांधकर खुला छोड़ देते थे। अब उन्‍हें खुला नहीं छोड़ते हुए उसका बन बना लीजिए। आप उसपर गोल फ्लावर या गोल स्‍टाइलिश हेयर पिन लगा सकते हैं।
   
3. पार्टिशन - जी हां, अगर आपका फेस आयात शेप में हैं तो आपको बालों को खुला ही रखना चाहिए। इसके लिए बीच में पार्टिशन डालें। बाल बार-बार आगे आते हैं तो आप उन्‍हें दोनों साइड से थोड़ा-थोड़ा सा रोल कर लीजिए। इसके बाद छोटे -छोटे टिक-टॉक को बालों में टक कर दीजिए। बाल आगे नहीं आएंगे।
 
4.लॉन्‍ग लूज ब्रेड्स - अगर आपके बाल लंबे हैं तो लूज चोटी आप पर बहुत अच्‍छी लगेगी। लॉन्‍ग लूज ब्रेड्स का ट्रेंड मेहंदी के फंक्‍शन में सबसे अधिक देखा जाता है। और उसमें छोटे-छोटे से आर्टिफिशियल कली लगा दी जाती है जिससे एकदम इंडियन लुक आ जाता है। 
 
5. अनारकली हेयर स्‍टाइल - बालों से चेहरे की खूबसूरती बढ़ जाती है। साथ ही अगर सहीं तरह से अपने बालों को भी संभाला हो तो और हेयर स्‍टाइल बनाई हो तो आप और भी खूबसूरत लगेंगे। सिर्फ एक साइड से अपने बालों को खुला रखें और दूसरी ओर से कोई बड़े पार्टी वियर पिन लगा लें। डिफरेंट लुक लगेगा।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख