Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के हंगामे के बीच क्यों ट्रेंड हो रही हैं इंदिरा गांधी

Updated: मंगलवार, 26 जनवरी 2021 (16:08 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने किसानों को ट्रैक्टर परेड की अनुमति इस शर्त पर दी थी कि वे निर्धारित रूट और समय पर शांतिपूर्ण तरीके से इस परेड का आयोजन करेंगे। लेकिन दिल्ली में जो दृश्य दिखाई दिए, वे इसके उलट थे। पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने हो गए। किसान नेताओं ने कहा कि प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्व शामिल हो गए हैं। 
 
आंदोलन के बीच कानून-व्यवस्था की धज्जियां भी उड़ाई गईं। प्रदर्शनकारियों के बवाल के बीच भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगीं। कई यूजर्स ने लिखा कि इंदिरा गांधी जानती थीं कि कानून और व्यवस्था का ध्यान कैसे रखा जाए।
 
कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसी स्थिति में दिल्ली को इंदिरा गांधी जैसे नेता की जरूरत है। कई यूजर्स ने ट्‍विटर पर इंदिरा गांधी के ब्लू स्टार ऑपरेशन का जिक्र भी किया।
 
एक ट्‍वीट में लिखा गया कि इंदिरा गांधी जानती थीं कि कानून और व्यवस्था का ख्याल कैसे रखा जाए। एक ट्‍विटर पोस्ट में लिखा गया कि आज भाजपा के कट्टर समर्थकों को एहसास हो रहा है कि इंदिरा गांधी भारत की सबसे शक्तिशाली पीएम क्यों थीं। 
 
ट्‍विटर पर लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उत्पात करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठाएंगे।
 

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख