dharma sangrah
✕

सिंघु बॉर्डर: पंचकूला से आए सेवादारों ने डेंगू से बचाव के लिए किया दवा का छिड़काव

Updated: शनिवार, 9 जनवरी 2021 (08:29 IST)
नई दिल्ली। हरियाणा के पंचकूला स्थित गुरुद्वारा नाढा साहिब से आए स्वयंसेवकों के एक समूह ने दिल्ली-हरियाणा की सिंघु बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शनस्थल पर डेंगू से बचाव के लिए शुक्रवार को दवा का छिड़काव किया। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान पिछले 40 दिन से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं।
ALSO READ: भाजपा ने बंगाल में किसानों को पिछला बकाया देने का किया वादा
जीटी करनाल राजमार्ग का एक बड़ा हिस्सा किसानों के लिए अस्थायी आश्रय स्थल बन गया है। सड़कों पर कई 'लंगरों' का प्रबंध किया गया है, लेकिन प्रदर्शनकारी किसानों के लिए स्वच्छता बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। स्वयंसेवी इस चुनौती से भी निपटने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
 
प्रदर्शन स्थल पर शुक्रवार को 4 लोगों के एक दल ने विभिन्न स्थलों पर डेंगूरोधी दवा का छिड़काव किया। इनमें से 2 लोगों के पास डेंगूरोधी दवा का छिड़काव करने वाली मशीनें थीं। एक स्वयंसेवक ने कहा कि हम पंचकूला के गुरुद्वारा नाढा साहिब से सेवा करने आए हैं। हम चाहते हैं कि इस माहौल में हमारे किसान भाई सुरक्षित रहें, इसलिए हम ये मशीनें अपने साथ लाए हैं। बारिश के बाद सड़कों में पानी भर जाने और लंगर के बाद बचे कूड़े के कारण मच्छरों के पनपने का खतरा है। (भाषा)

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख