sawan somwar

किसान आंदोलन खत्म करने के प्रयासों को विफल करने की कोशिश कर रहीं राष्ट्र विरोधी ताकतें : आरएसएस

Updated: शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (17:44 IST)
बेंगलुरु। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने शुक्रवार को दावा किया कि राष्ट्र विरोधी और असामाजिक ताकतें केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन का समाधान निकालने के प्रयासों को विफल करने का प्रयास कर रही हैं। उसने कहा कि किसी भी प्रदर्शन का बहुत लंबे समय तक जारी रहना किसी के भी हित में नहीं है।

संघ ने कहा कि चर्चा आवश्यक है और कुछ सहमतियों पर पहुंचना भी जरूरी है, भले ही सारे मुद्दों का समाधान न निकले। गौरतलब है कि संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार से आरंभ हुई।

उल्लेखनीय है कि सौ से भी अधिक दिनों से किसान केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं और इन कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।आरएसएस ने रिपोर्ट-2021 में कहा, किसी भी तरह का आंदोलन लंबे समय तक चले यह किसी के हित में नहीं है। चर्चा आवश्यक है लेकिन यह समाधान निकालने के विचार के साथ होनी चाहिए। संभव है कि सभी मुद्दों पर सहमति न बन पाए, लेकिन किसी न किसी सहमति पर पहुंचना भी आवश्यक है।

उसने कहा कि यह भी चिंता का विषय है कि आंदोलनों के कारण दैनिक जीवन अब भी प्रभावित हो रहा है तथा समस्या और गंभीर हो जाती है जब राष्ट्र विरोधी तथा असामाजिक ताकतें समाधान निकालने के प्रयासों को विफल करने के प्रयास करती हैं। उसने आगाह किया कि वर्तमान आंदोलन के नेतृत्व को ऐसे हालात नहीं बनने देना चाहिए।

संघ ने कहा, हमें ऐसा महसूस हो रहा है कि कुछ समय से ऐसी राष्ट्र विरोधी ताकतें देश में गड़बड़ी और अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं, ताकि वे अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पा सकें।उसने कहा, हमारा मानना है कि ऐसी कोई समस्या नहीं होती, जिसका समाधान न हो, जरूरत है तो बस गंभीर प्रयासों की।

उसने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपने विचारों को अभिव्यक्त करने की आजादी है, लेकिन किसी को भी देश में गड़बड़ी फैलाने तथा अस्थिरता पैदा करने का अधिकार नहीं दिया जा सकता है। संघ ने कहा कि यह आंदोलन समय के साथ तेज हुआ है।(भाषा) 

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

अगला लेख