Daily Horoscope
✕

टिकैत की चुटकी- सरकार है कहां, आपको मिले तो बात करवाना...

कहा- उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 6 फरवरी को नहीं होगा चक्काजाम

Updated: शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (17:20 IST)
गाज़ियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 6 फरवरी को चक्काजाम नहीं होगा। यहां पर केवल बीकेयू के कार्यकर्ता और किसान प्रशासन को कृषि कानून के विरोध में ज्ञापन देंगे।

वहीं आज भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ग़ाज़ीपुर बार्डर पहुंचे और उन्होंने राकेश टिकैत से मुलाक़ात की। राजेवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गन्ने की कटाई चल रही है, जिसके चलते यहां के किसानों को 6 फरवरी को होने वाले चक्काजाम से दूर रखा गया है। हालांकि अन्य प्रदेशों में चक्काजाम होगा।

राकेश टिकैत के मुताबिक, उत्‍तर प्रदेश और उत्तराखंड के किसानों को सिर्फ ज्ञापन देने के लिए कहा गया है, क्योंकि उनकी जरूरत कभी भी किसान आंदोलन में पड़ सकती है और उन्हें तुरंत बार्डर पर आना होगा। इसलिए इन दोनों राज्यों के किसानों को ट्रैक्टर में तेल-पानी डालकर तैयार रहने के लिए कहा गया है।

इन किसानों को कभी भी बॉर्डर पर बुलाया जा सकता है। सरकार से वार्ता के जवाब में टिकैत ने कहा, सरकार से तो हम बात करना चाह रहे हैं, लेकिन सरकार कहीं मिल नहीं रही, अगर आपको मिले तो हमारी बात करवाइए।

टिकैत से पूछा गया कि सरकार से आपकी वार्ता चल रही है, क्या इसलिए इन दोनों स्टेट में चक्काजाम नहीं हो रहा? इस पर टिकैत ने चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार है कहां, हमें कहीं दिखाई नहीं दे रही है, यदि आपको मिले तो हमसे बात करवा देना।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में हिंसा के डर से चक्काजाम नहीं होगा? टिकैत बोले, हम कोई हिंसा भड़काने वाले नहीं हैं, यहां के किसानों को स्टैंड बॉय पर रखा गया है, हमें डर किस बात का है, हमने जींद (हरियाणा) उत्तर प्रदेश में कई जगह शांतिपूर्ण तरीके से महापंचायत की है और कल भी शांतिपूर्ण तरीके से चक्काजाम होगा।

दिल्ली को चक्काजाम से दूर क्यों रखा गया है? इस प्रश्न के जवाब में टिकैत बोले, दिल्ली में चक्काजाम नहीं होता है। इसलिए 6 फरवरी को भी दिल्ली में चक्काजाम नहीं होगा।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख