Daily Horoscope
✕

दिल्ली पुलिस का एक्शन, टिकैत को नोटिस जारी, दिल्ली बवाल और हिंसा पर मांगा 3 दिन में जवाब

Updated: गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (15:00 IST)
गाजियाबाद। दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान धरने में आज गुरुवार को नोटिस चस्पा किए हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर परेड में बवाल और हिंसा मामले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से पूछा है कि ट्रैक्टर परेड के लिए जिन नियम और शर्तों के साथ अनुमति दी गई थी, उनका आपने उल्लंघन किया है। इस नोटिस का 3 दिन में जवाब मांगते हुए कहा है कि आपके ऊपर क्यों न कानूनी कार्रवाई की जाए?
ALSO READ: सरकार की चाल है किसानों को तोड़ना, आंदोलन खत्म होना दुर्भाग्यपूर्ण: राकेश टिकैत
दिल्ली पुलिस के डीसीपी चिन्मय विस्वाल ने गाजीपुर एसएचओ के माध्यम से नोटिस चस्पा कराकर राकेश टिकैत से 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है। नोटिस में लिखा गया है कि टिकरी बॉर्डर, सिंगूर बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर से दोपहर 12 बजे से निर्धारित मार्ग पर ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति दी गई थी लेकिन शर्तों का उल्लंघन करते हुए सुबह 7.30 से ही ट्रैक्टर घुसने लगे।
 
शर्तों में यह भी शामिल था कि ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली नहीं होगी और संगठन के पदाधिकारी उसकी अगुवाई करेंगे लेकिन किसान संगठनों ने नियम और शर्तों का अतिक्रमण कर लाल किले तक पहुंचकर उपद्रव किया। पुलिस ने नोटिस के माध्यम से शांति भंग करने वालों की सूची देने की भी बात कही है और साथ ही यह भी लिखा है कि क्यों न आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए? 3 दिन के भीतर राकेश टिकैत को फैक्स या ई-मेल से नोटिस का जवाब देने के लिए निर्देशित किया गया है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख