शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Priyanka Gandhi will address farmers mahapanchayat in Meerut
Written By
Last Modified: गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (23:38 IST)

Farmer Protest : मेरठ में 'किसान महापंचायत' को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

Farmer Protest
मेरठ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधाना विधानसभा क्षेत्र में 15 फरवरी को आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में शामिल होकर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगी। कांग्रेस के एक नेता ने इसकी जानकारी दी।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी यशपाल सिंह के अनुसार, कांग्रेस ने 'जय जवान जय किसान' नारे के साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में किसान महापंचायत करने जा रही है। उन्होंने बताया कि दस फ़रवरी को सहारनपुर से इसकी शुरुआत हुई है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस के इस कार्यक्रम के तहत मेरठ में 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी और इसमें कांग्रेस महासचिव शामिल होकर इसे संबोधित करेंगी। महापंचायत की तैयारियों को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने रैली की तैयारियों की समीक्षा की।(भाषा)
ये भी पढ़ें
GMAT में अब विशेषणात्मक लेखन परीक्षा भी होगी शामिल