Bhai Dooj
✕

Farmer Protest : नरेश टिकैत ने कहा- किसान एक हो जाएं नहीं तो बर्बाद हो जाएंगे...

Updated: शनिवार, 20 मार्च 2021 (22:38 IST)
शाहजहांपुर (उत्‍तर प्रदेश)। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को दावा किया, भाजपा सरकार ने दिल्ली में खुद हिंसा कराई और बदनाम किसानों को कर दिया। लालकिले पर झंडा फहराने वालों के फोटो भाजपा नेताओं के साथ में होना इस बात का प्रमाण है।

शाहजहांपुर के पुवायां में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत को संबोधित करते हुए शनिवार को नरेश टिकैत ने कहा, भाजपा की सरकार किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है और अभी भी मौका है कि सभी किसान एक हो जाएं, नहीं तो किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि 26 जनवरी को दिल्ली में जो हुआ वो सरकार की योजना थी और आरोपी भी सरकार के ही लोग थे। टिकैत ने कहा, किसानों को आतंकवादी खालिस्तानी, टुकड़े-टुकड़े गैंग तथा परजीवी तक कहा गया है, परंतु हम सरकार विरोधी नहीं हैं, हम सरकार की नीतियों के विरोधी हैंl

उन्होंने कहा कि किसान बहकावे में बिलकुल भी न आएं कि यह आंदोलन बीच में ही समाप्त हो जाएगा। भाकियू अध्यक्ष ने जोर देकर कहा, हम किसानों के साथ धोखा नहीं होने देंगे जो भी वार्ता होगी संयुक्त किसान मोर्चा ही करेगा, इसलिए किसान के हर परिवार से एक व्यक्ति गाजीपुर बॉर्डर पर जाने को तैयार रहे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार भगवान राम के नाम पर बंगाल में वोट मांग रही है, गुजरात और मध्य प्रदेश में तो जैसे-तैसे काम चल गया, परंतु अब आगे चलने वाला नहीं है, क्योंकि भगवान राम हमारे वंश के थे। टिकैत ने कहा कि भाजपा वाले बुजुर्गों का नाम न लें और लें तो उनके आदर्शों पर चलें।(भाषा) 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

Mann Ki Baat के 12 साल, PM मोदी ने बताया कार्यक्रम को तीर्थयात्रा जैसा अनुभव, जनता को लेकर क्या बोले

CM योगी का बड़ा बयान: भारत ने वैश्विक मंच पर आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा, राष्ट्रहित को बताया सर्वोपरि

योगी सरकार का बड़ा शैक्षिक कदम, कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी के लिए बनेगी खास रणनीति

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

अगला लेख