मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. man arrested infront of actor ajay devgans car ruckus
Written By
Last Modified: बुधवार, 3 मार्च 2021 (00:12 IST)

अजय देवगन की गाड़ी रोककर शख्स ने पूछा- किसान आंदोलन पर क्यों नहीं किया ट्वीट? पुलिस ने किया गिरफ्तार

अजय देवगन की गाड़ी रोककर शख्स ने पूछा- किसान आंदोलन पर क्यों नहीं किया ट्वीट? पुलिस ने किया गिरफ्तार - man arrested infront of actor ajay devgans car ruckus
मुंबई। गोरेगांव फिल्म सिटी के बाहर अभिनेता अजय देवगन की कार को रोकने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
 
मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी देवगन से यह जानना चाहता था कि उन्होंने किसान आंदोलन के  समर्थन में क्यों नहीं बोला।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि संतोष नगर इलाके का रहने वाला राजदीप सिंह मूलतः पंजाब का निवासी है और ड्राइवर है।
 
सिंह ने देवगन की कार रोकी और पूछने लगा कि उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में क्यों नहीं बोला। देवगन के बॉडीगार्ड प्रदीप इन्द्रसेन गौतम द्वारा एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।दिंडोशी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक धर्मेंद्र कांबले ने कहा कि सिंह पर कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।  (भाषा)
ये भी पढ़ें
राहुल गांधी ने कहा- दादी इंदिरा का आपातकाल गलत था, लेकिन...