• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. महाराष्ट्र कांग्रेस ने कृषि कानूनों के खिलाफ नागपुर में ट्रैक्टर रैली निकाली
Written By
Last Updated : शनिवार, 16 जनवरी 2021 (16:34 IST)

महाराष्ट्र कांग्रेस ने कृषि कानूनों के खिलाफ नागपुर में ट्रैक्टर रैली निकाली

MaharashtraCongress
नागपुर। केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों और ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और किसानों ने महाराष्ट्र के नागपुर शहर में शनिवार को ट्रैक्टर रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं ने यहां राजभवन के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख बालासाहेब थोराट, मंत्रियों सुनील केदार, नितिन राउत, भाई जगताप और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने रैली में हिस्सा लिया। रैली पहले मुंबई में होने वाली थी, लेकिन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की 12 से 17 जनवरी तक नागपुर की यात्रा के बीच अंतिम समय में विरोध प्रदर्शन का स्थान बदल दिया गया। (भाषा) (सांकेतिक चित्र)