ramcharitmanas
✕

किसान आंदोलन : लता, कोहली और रहाणे ने भी किया सरकार का समर्थन

Updated: गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (09:04 IST)
मुंबई। महान पार्श्व गायिका एवं भारतरत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने किसानों के प्रदर्शन पर सरकार के रुख का समर्थन करते हुए बुधवार को कहा कि देश समस्याओं का सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान करने में सक्षम है। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन पर पॉप संगीत गायिका रिहाना, जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और अन्य की टिप्पणी को लेकर विदेश मंत्रालय की कड़ी प्रतिक्रिया आने के बाद मंगेशकर ने यह कहा है। 
 
मंगेशकर (91) ने ट्विटर पर हैशटैग 'इंडिया टुगेदर' (भारत एकजुट है) और 'इंडिया अगेंस्ट प्रोपगेंडा' (दुष्प्रचार के खिलाफ है भारत) के साथ अपनी एक टिप्पणी में कहा कि भारत महान देश है और हम सभी भारतीय इसे लेकर गौरवान्वित हैं।
ALSO READ: मोदी सरकार की ट्‍विटर को चेतावनी, 'किसान जनसंहार' हैशटैग हटाने के निर्देश
मंगेशकर ने लिखा कि एक गौरवान्वित भारतीय के तौर पर मुझे पूरा भरोसा है कि कोई भी मुद्दा या समस्याएं, जिसका एक देश के तौर पर हम सामना कर रहे हैं, उसे अपने लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए हम सौहार्दपूर्वक सुलझाने में सक्षम हैं। जय हिन्द।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने भी इसी तरह की अपील की है। विराट कोहली ने ट्वीट किया कि आइए, हम सभी इस असहमति के दौर में एकजुट रहें। किसान हमारे देश का अभिन्न हिस्सा है और मैं आश्वस्त हूं कि शांति लाने एवं एकसाथ आगे बढ़ने के लिए सभी पक्षों के बीच एक सौहार्दपूर्ण समाधान तलाश लिया जाएगा। रहाणे ने कहा कि यदि हम एकजुट रहें तो ऐसा कोई मुद्दा नहीं है जिसका समाधान नहीं हो सकता।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख