ramcharitmanas

Kisan Andolan : कांग्रेस लड़ती रहेगी नया कानून वापस होने तक किसानों की लड़ाई

Updated: रविवार, 20 दिसंबर 2020 (15:48 IST)
बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किसान आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी सरकार की झूठ और फरेब की राजनीति का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की लड़ाई तब तक लड़ती रहेगी जब तक नया कृषि कानून वापस नहीं हो जाता।

बरेली में शनिवार को बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष ने दावा किया कि मोदी की बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता है, क्‍योंकि वह अब तक किए अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर सके हैं।

उन्‍होंने आरोप लगाया कि दो करोड़ बेरोज़गार नौजवानों को नौकरी देने और 15 लाख रुपए प्रत्येक व्यक्ति के खाते में आने जैसे सब्जबाग दिखाकर सत्ता हासिल करने वालों ने जनता को गुमराह करने के सिवा आज तक और कुछ नहीं किया।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने दावा किया कि आज कोई भी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाता है तो उस पर झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनके आंदोलन को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। लल्‍लू ने कहा कि मोदी के पास उद्योगपतियों से मिलने का समय है, मगर किसानों के लिए नहीं है।(भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

मेलोनी बनीं सबसे लंबे वक्त तक इटली की पीएम रहने वालीं नेता, मोदी ने बधाई दी

Top News 5 September: भारत-अमेरिका दोस्ती पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान, मोदी की चेतावनी, चंपत राय पर सस्पेंस खत्म

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

अगला लेख